नई दिल्ली

केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया स्थिति पर रक्षा तैयारियों की समीक्षा की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज नई दिल्ली में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, सेना प्रमुखों, रक्षा सचिव, रक्षा उत्पादन सचिव और रक्षा अनुसंधान तथा विकास संगठन के अध्यक्ष के साथ बैठक में पश्चिम एशिया की स्थिति और भारत की रक्षा तैयारियों पर इसके प्रभाव का जायजा लिया।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज नई दिल्ली में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, सेना प्रमुखों, रक्षा सचिव, रक्षा उत्पादन सचिव और रक्षा अनुसंधान तथा विकास संगठन के अध्यक्ष के साथ बैठक में पश्चिम एशिया की स्थिति और भारत की रक्षा तैयारियों पर इसके प्रभाव का जायजा लिया। इस दौरान, उन्‍हें वैश्विक तथा क्षेत्रीय सुरक्षा परिदृश्य, जारी संघर्षों के संभावित विस्तार के भारत पर प्रभाव के साथ-साथ वर्तमान भू-राजनीतिक स्थिति से उत्पन्न चुनौतियों और अवसरों के बारे में जानकारी दी गई। मौजूदा रक्षा उपकरणों के रखरखाव तथा सेवाक्षमता और उपकरणों की खरीद तथा उत्पादन के लिए आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन पर स्थिति के प्रभाव का भी विश्लेषण किया गया। श्री राजनाथ सिंह ने निर्देश दिया कि देश की तैयारियों को बेहतर बनाने के लिए, जारी संघर्ष से प्राप्त परिचालन और तकनीकी सबक का निरंतर अध्ययन किया जाए। रक्षा मंत्री ने कहा कि अगले दशक के लिए एक व्यापक एकीकृत रोडमैप को औपचारिक रूप देने की आवश्यकता है, जिसमें सीखे गए सबक, आगे आने वाली चुनौतियों और अवसरों को ध्यान में रखा जाए। उन्‍होंने कहा कि इसके साथ ही सभी मोर्चों पर आत्मनिर्भरता और परिचालन तत्परता भी सुनिश्चित की जानी चाहिए।

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button