
गाजियाबाद। कूलर निमार्ता कंपनी समरकूल होम एप्लांयसेज लिमिटेड के ब्रांड से मिलते जुलते लोगो की नकल कर कूलर और अन्य सामान बनाने और बेचने वाली दो फैक्टरियों को कोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने सील कर दिया है। शिकायत समरकूल प्रबंधन की ओर से की गई थी। फैक्टरियों पर टीम ने छापा मारकर कर माल को बरामद किया है।
समरकूल होम एप्लांयसेज लिमिटेड के चेयरमैन संजीव गुप्ता ने बताया कि उन्होंने दिल्ली हाईकोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था। कोर्ट के आदेश पर बृहस्पतिवार को पुलिस-प्रशासन टीम ने दोनों फैक्टरियों में छापा मारा और उनकी कंपनी के नाम पर बनाए जाने वाले उपकरण मिले। इसके बाद अधिकारियों ने दोनों फैक्टरी को सील कर दिया है। मौके पर नकली लोगो लगे सामान भी बरामद किए गए हैं। फैक्टरी संचालकों पर ट्रेडमार्क और कॉपीराइट के उल्लंघन का केस दर्ज किया गया है। उन्होंने लोगों से सावधान रहने की भी अपील की है।



