गाजियाबाद

16 दिव्यांग बन्दियों को सरकारी योजनाओं के सम्बन्ध में जानकारी

जिला कारागार गाजियाबाद में मा० उच्चतम न्यायालय नई दिल्ली द्वारा पारित आदेश के अनुापलन में तथा शासन एव कारागार मुख्यालय के निर्देश पर जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा के पहल से अंशुल चौहान, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, गाजियाबाद के साथ कारागार में निरूद्ध दिव्यांग बन्दियों के लिए सरकारी योजनाओं एवं सुविधाओं के सम्बन्ध मे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, द्वारा कारागार में निरूद्ध 16 दिव्यांग बन्दियों को सरकारी योजनाओं के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी। श्री चौहान द्वारा दिव्यांग बन्दियो को सरकार द्वारा दिये जा रहे उपकरण जैसे कृत्रिम हाथ-पैर, कैलिपर्स, व्हीलचेयर, ट्राईसाईकिल, कान के उपकरण के साथ साथ उनके दिव्यांग पेशन, दिव्यांग विवाह हेतु दी जा रही आर्थिक मदद तथा उनके यू०डी०आई०डी० कार्ड के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी। उक्त अवसर पर दिव्यांग बन्दियो कों व्हीलचेयर एवं बैसाखी वितरित किया गया।

उक्त अवसर पर, जेलर के०के० दीक्षित, चिक्तिसा अधिकारी एम० के० तोमर, डिप्टी जेलर श्री अरविन्द कुमार, बी०एन० पाण्डेय, व फॉर्ममेसिस्ट श्री राजेश त्रिपाठी उपस्थित रहे।

Admin

दैनिक समाचार पत्र मनस्वी वाणी‘जो राजधानी दिल्ली, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश—इन तीन राज्यों से एक साथ प्रकाशित होता है’ पिछले दस वर्षों से पाठकों की पसंद और विश्वास के साथ निरंतर प्रकाशित हो रहा है। इस समाचार पत्र ने अपने निष्पक्ष समाचार, सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देकर पाठकों के बीच एक विशेष पहचान बनाई है I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button