गाजियाबाद

हाउस टैक्स पर व्यापार मंडल की नगर आयुक्त से वार्ता, समाधान की जगी उम्मीद

मनस्वी वाणी, संवाददाता
गाजियाबाद। शहर में हाउस टैक्स वृद्धि को लेकर लंबे समय से जारी विरोध के बीच उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने नगर आयुक्त से मुलाकात कर व्यापारियों और आम जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। इस दौरान नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने आश्वासन दिया कि हाउस टैक्स का मामला फिलहाल शासन स्तर पर विचाराधीन है और निर्णय आने में कुछ समय लग सकता है, लेकिन जनप्रतिनिधियों एवं जनता के विरोध को देखते हुए जल्द समाधान की संभावना है।
बैठक में युवा प्रदेश महामंत्री राजू छाबड़ा ने व्यापारियों की ओर से हाउस टैक्स में बढ़ोतरी को लेकर आक्रोश व्यक्त करते हुए शीघ्र राहत देने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि लंबे समय से व्यापारी एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग इस मुद्दे पर आवाज उठा रहे हैं और सरकार को इस पर गंभीरता से निर्णय लेना चाहिए।
नगर आयुक्त ने प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिलाया कि शासन से निर्णय आते ही स्थिति स्पष्ट होगी और जनहित को ध्यान में रखते हुए उचित कदम उठाए जाएंगे। इस आश्वासन के बाद व्यापारियों में समाधान को लेकर उम्मीद जगी है।
इस अवसर पर व्यापार मंडल के अनिल सांवरिया (मेरठ मंडल अध्यक्ष), गौरव गर्ग (मेरठ मंडल महामंत्री), सुरेश महाजन (चेयरमैन), संजीव लाहौरिया (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), सुभाष बजरंगी (वाइस चेयरमैन), सुनील ह्यचाचाह्ण, सुमित गोयल, धर्मपाल कुकरेजा, सुरेश गुप्ता, सुमित मंगल एवं हरि मेहता सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button