नई दिल्लीराष्ट्रीय

मन की बात: पीएम ने पश्चिम एशिया युद्ध और ऊर्जा संकट का किया जिक्र

देशवासियों से किसी भी प्रकार की अफवाहों के बहकावे में न आने की अपील की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ‘मन की बात’ कार्यक्रम में पश्चिम एशिया पूर्व में चल रहे भीषण युद्ध और वैश्विक ऊर्जा संकट पर बात की। उन्होंने खाड़ी देशों में रह रहे एक करोड़ से अधिक भारतीयों की सुरक्षा को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जरिए देशवासियों को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने पश्चिम एशिया पूर्व में चल रहे भीषण युद्ध और वैश्विक ऊर्जा संकट पर बात की। 

उन्होंने खाड़ी देशों में रह रहे एक करोड़ से अधिक भारतीयों की सुरक्षा को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई और मदद के लिए खाड़ी देशों का आभार जताया। साथ ही, राष्ट्रीय हित के इस संवेदनशील मुद्दे पर स्वार्थ की राजनीति न करने और अफवाहों से बचने की अपील की है। 

प्रधानमंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी के बाद दुनिया को प्रगति की राह पर लौटना था, लेकिन लगातार युद्धों ने वैश्विक हालात को चुनौतीपूर्ण बना दिया है। 

युद्धग्रस्त क्षेत्र के बड़े ऊर्जा केंद्र होने के कारण दुनियाभर में पेट्रोल और डीजल के संभावित संकट पर भी प्रधानमंत्री ने देश को आश्वस्त किया। उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक में भारत के बढ़ते सामर्थ्य और मजबूत वैश्विक संबंधों के कारण देश इस चुनौती का डटकर मुकाबला कर रहा है। प्रधानमंत्री ने एक सौ चालीस करोड़ देशवासियों से एकजुटता का आह्वान किया और इस संवेदनशील विषय पर स्वार्थ की राजनीति करने वालों को कड़ी नसीहत दी।

प्रधानमंत्री ने देशवासियों से किसी भी प्रकार की अफवाहों के बहकावे में न आने की अपील की है। उन्होंने जोर देकर कहा कि संकट के इस समय में नागरिक केवल सरकार द्वारा दी जा रही आधिकारिक और प्रामाणिक जानकारी पर ही भरोसा करें।

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button