मोदीनगर

ईटो से भरा ट्रक खराब होने से दिल्ली मेरठ मार्ग पर लगा तीन किलोमीटर लंबा जाम

दीपक त्यागी मोदीनगर,संवाददाता
ईटो से भरा ट्रक खराब होने से दिल्ली मेरठ मार्ग पर जाम लग गया। जाम लगने दो घंटे तक तीन किलोमीटर तक जाम लगा रहा। इस कारण राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। एक ट्रक ईट लेकर बागपत से नोएडा जा रहा था। जब वह दिल्ली मेरठ मार्ग पर अम्बर सिनेमा यूटर्न पर पहुंचा तो अचानक ट्रक खराब हो गया।

ट्रक इस तरह सड़क खराब हुआ कि मेरठ से गाजियाबाद वाली मार्ग पर जाम लगना शुरू हो गया। देखते ही देखते जाम लग गया और वाहनों की लंबी लाइन लगने लगी। दोपहर बारह बजे से लगा जाम दो बजे तक लगा रहा। जाम के कारण वाहनों की तीन किलोमीटर लंबी लाइन लग गई। जिस कारण मेरठ से गाजियाबाद की और जाने वाले राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। एसीपी मोदीनगर ने बताया कि ट्रक खराब होने से जाम लग गया। क्रेन की मदद से ट्रक को सड़क से हटाकर यातायात सुचारु कराया।

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button