गाजियाबादराजनीति

वार्ड 71 में भाजपा स्थापना दिवस का आयोजन

भाजपा स्थापना दिवस के पावन अवसर पर राजनगर मंडल, वार्ड 71 में ग्राम/बस्ती संपर्क अभियान के अंतर्गत संगठनात्मक चर्चा एवं वार्ता बैठक का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पार्टी संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर सभी उपस्थित जनों द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।
इस अवसर पर चार-पांच दशकों से पार्टी को सींचने वाले वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को विशेष रूप से आमंत्रित कर उनका सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं वक्ता पूर्व महापौर आशु वर्मा जी ने सम्मान समारोह की शुरुआत वरिष्ठ भाजपा नेता अमर दत्त शर्मा जी को शॉल ओढ़ाकर की तथा तत्पश्चात सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का क्रमवार सम्मान किया।
अपने संबोधन में आशु वर्मा जी ने कहा कि “भाजपा आज जिस ऊंचाई पर है, उसमें पुराने कार्यकर्ताओं का अथक परिश्रम और समर्पण निहित है। उनका सम्मान करना हमारा कर्तव्य है।”पार्षद पप्पू नागर ने कहा, “स्थापना दिवस केवल उत्सव नहीं, बल्कि संगठन के प्रति हमारी निष्ठा को पुनः जागृत करने का अवसर है।””
कार्यक्रम का संचालन प्रदीप चौधरी द्वारा किया गया । इस अवसर पर वार्ड 71 पार्षद पप्पू नागर,मनबीर नागर , रामनिवास तिवारी, ज्ञानचंद त्यागी, नरेंद्र त्यागी, सुषमा शर्मा, गौरी शंकर सिंह, हृदय प्रकाश शर्मा, गुलशन मल्होत्रा, यू.डी. शर्मा, रमेश कुमार, आर.के. शर्मा, भागीरथ सिंह रावत, ओम दत्त कौशिक, विजय कोरी, राजेश्वर यादव, बी.एस. रावत, मनोज वर्मा, नरेंद्र चौधरी, दीपक अरोड़ा, हरीश राजोरा, मानिक नगर, हरेंद्र चौधरी, अनिल माथुर, अमित नागर एवं अनुज राघव सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button