
बुलंदशहर {मनस्वी वाणी}नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में ‘धन्यवाद मोदी’ हस्ताक्षर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह अभियान भाजपा महिला मोर्चा और भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों द्वारा विभिन्न शिक्षण संस्थानों में व्यापक जनसंपर्क के साथ चलाया गया।यह अभियान डी.ए.वी. पीजी कॉलेज, मुस्लिम गर्ल्स इंटर कॉलेज, आईपी कॉलेज प्रथम परिसर, गौरी शंकर कन्या महाविद्यालय और आईपी कॉलेज द्वितीय परिसर में आयोजित हुआ। इन स्थानों पर बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर हस्ताक्षर किए।महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महिलाओं को आरक्षण और सम्मान प्रदान करने के इस ऐतिहासिक निर्णय के प्रति अपना समर्थन और आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं में विशेष उत्साह देखा गया और उन्होंने अभियान में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की।इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री कृष्णपाल सिंह, कल्पना वर्मा, पूजा गुप्ता, ललित दक्ष, रवि पाल, प्रशांत, रवि लोधी, विकास लोधी, हेमंत और मुनेश कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।



