अपराध

लूट की सूचना पर दौड़ी पुलिस,खोदा पहाड़ निकला चूहा 

लूट की सूचना निकली फर्जी

गाजियाबाद। वेवसिटी थाना क्षेत्र के डासना में उस समय सनसनी फैल गई। जब एक व्यक्ति द्वारा 112 पर सूचना दी गई कि उसके साथ बाइक सवार दो बदमाशों ने सुंदरदीप कॉलेज के पास से बाइक पर बिठाकर डासना में नगदी और मोबाइल लूटने का कार्य किया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। हालांकि इस घटना को पुलिस ने गम्भीरता से लिया और मामला संगदिग्ध प्रतीत हुआ। पुलिस ने गहनता के साथ जांच की तो मामला पैसे खोने का निकला और युवक द्वारा फर्जी पुलिस को सूचना दी गई। एसीपी प्रियाश्री पाल ने जानकारी देते हुए बताया कि रामकुमार पुत्र विजेंद्र निवासी रसूलपुर थाना जारचा जिला गौतम बुद्ध नगर ने सूचना दी की उसने अपने भाई को ट्रैक्टर में तेल डलवाने के लिए कुछ पैसे दिए थे और वह पैसे लेकर जब तेल लेने ऑटो ले जा रहा था, तो उसके पैसे कहीं गिर गए और उसने 112 पर पुलिस को लूट की फर्जी सूचना दी कि दो बाइक सवार बदमाशों द्वारा उसके साथ लूट की घटना को डासना में अंजाम दिया गया है । हालांकि उसके भाई अमरीश द्वारा पैसे खोने के डर से झूंटी सूचना दी गई है, कोई भी किसी तरह की कार्रवाई नहीं चाहते। क्योंकि उसके भाई द्वारा गलती से ऐसा किया गया है।

Admin

दैनिक समाचार पत्र मनस्वी वाणी‘जो राजधानी दिल्ली, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश—इन तीन राज्यों से एक साथ प्रकाशित होता है’ पिछले दस वर्षों से पाठकों की पसंद और विश्वास के साथ निरंतर प्रकाशित हो रहा है। इस समाचार पत्र ने अपने निष्पक्ष समाचार, सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देकर पाठकों के बीच एक विशेष पहचान बनाई है I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button