गाजियाबाद

हाउस टैक्स वृद्धि पर फैली भ्रांतियों को नगर आयुक्त ने किया दूर, दी विस्तृत जानकारी

भ्रांतियों से बचें, वास्तविक बढ़ोतरी सीमित: विक्रमादित्य सिंह मलिक
10 से 20 प्रतिशत की हुई बढ़ोत्तरी, छूट पर प्राप्त करने पर मिल रहा लाभ

मनस्वी वाणी, संवाददाता
गाजियाबाद। हाउस टैक्स वृद्धि को लेकर शहर में फैल रही भ्रांतियों के बीच नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने पार्षदों और मीडिया कर्मियों को विस्तृत ब्रीफिंग दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना किसी छूट के वृद्धि 20 से 25 प्रतिशत तक दिखाई देती है, लेकिन सभी छूट लागू होने के बाद वास्तविक बढ़ोतरी औसतन 10 प्रतिशत के आसपास और अधिकतम 20 प्रतिशत तक ही है।
नगर आयुक्त ने बताया कि यह संशोधन 1 अप्रैल 2024 से शासन के निदेर्शों के अनुरूप लागू किया गया है और पूरी तरह नियमसंगत है। उन्होंने कहा कि पहले प्रस्तावित दरों को कम कर संशोधित किया गया है, जिससे नागरिकों को राहत मिली है।
उन्होंने उदाहरण देकर समझाया कि 12 मीटर से कम चौड़ी सड़कों वाले क्षेत्रों में पहले जहां 3.50 रुपये प्रति वर्गफुट के हिसाब से टैक्स प्रस्तावित था, उसे घटाकर 2.28 रुपये कर दिया गया है। इसी प्रकार 12 से 24 मीटर और 24 मीटर से अधिक चौड़ी सड़कों वाले क्षेत्रों में भी दरों को संशोधित कर कम किया गया है।
नगर आयुक्त के अनुसार, भवनों की आयु के आधार पर 25%, 32.5% और 40% तक की छूट दी जा रही है। इसके अलावा समय से टैक्स जमा करने पर 20%, आॅनलाइन भुगतान पर 2% और कूड़ा पृथक्कीकरण पर 10% की अतिरिक्त छूट भी लागू है। इन सभी को मिलाकर अधिकतम 92 प्रतिशत तक की छूट का प्रावधान है।

मनस्वी वाणी संवाददाता के सवाल पर उन्होंने बताया कि कई मामलों में 20 वर्ष से अधिक पुराने भवनों पर टैक्स पहले से भी कम हो रहा है, जबकि अन्य श्रेणियों में सीमित बढ़ोतरी है। वहीं कारपेट एरिया के आधार पर गणना करने पर अतिरिक्त 20 प्रतिशत की छूट भी दी जा रही है। नगर आयुक्त ने अपील की कि नागरिक किसी भी भ्रामक जानकारी पर ध्यान न दें और सही तथ्यों के आधार पर ही हाउस टैक्स जमा करें। उन्होंने कहा कि सभी छूट पूरे वर्ष लागू रहेंगी और नगर निगम पारदर्शिता के साथ व्यवस्था लागू कर रहा है। इस दौरान अपर नगरायुक्त अविन्द्र कुमार, डा. मिथलेश, डा. अनुज, एनके चौधरी, सुनील राय, पलवी सिंह अधिकारी मौजूद रहे।
पार्षद भी दिखे संतुष्ट
नगर निगम कार्यकारिणी सभागार में बुलाई गई बैठक में नगरायुक्त द्वारा जब हाउस टैक्स को लेकर स्थिति को स्पष्ट किया जा रहा था उस समय सदन में मौजूद पार्षद पूरी तरह से संतुष्ट दिखाई दिए। बैठक में पार्षद गौरव सौलंकी, राजकुमार भाटी, नीरज गोयल, राहुल शर्मा, पूनम भारद्वाज, मनोज त्यागी आदि मौजूद रहे, सभी हाउस टैक्स वाले मामले में पूरी तरह से संतुष्ट नजर आए।
मेरे वार्ड में हुआ 400 रुपए का फायदा: नीरज गोयल
इस दौरान पार्षदों ने अपने वार्ड की जानकारी दी तो हाउस टैक्स को लेकर गुणा भाग भाग भी किया। इस दौरान पार्षद नीरज गोयल ने कहा कि मेरे वार्ड में सड़के कम चौड़ी है इस लिए छूट प्राप्त करने पर वार्ड के निवासियों को करीब चार सौ रुपए का फायदा होगा। उन्होंने इसको लेकर मीडिया के सामने पूरी तरह से स्थिति को स्पष्ट भी किया।
गौरव सौलंकी और हिमांशु शर्मा ने भी जताई सहमती
पार्षद गौरव सौलंकी और हिमांशु शर्मा भी भी इस दौरान मौजूद रहे, उन्होंने नगरायुक्त के द्वारा दिए गए जवाब का समर्थन किया और हाउस टैक्स को लेकर अपनी सहमती जताई, उन्होंने कहा कि हाउस टैक्स के मामले में लिया गया निर्णय सही है, 20 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है अब तीन गुना या चार गुना का मामला साफ हो गया है। उन्होंने यहा यह भी बताया कि इसके लिए पार्षदों की भी समिति बने ओर जनता के बीच में हाउस टैक्स को लेकर स्थिति को स्पष्ट किया जाए।
जब सब कुछ हो चुका साफ तो फिर नगरायुक्त को घेरने का क्यों हो रहा था प्रयास
शासन से शानादेश आने के आद नगरआयुक्त और मेयर सहित भाजपा के विधायक ने हाउस टैक्स को लेकर प्रेसवार्ता की थी, उसमें साफ तौर पर बताया गया था कि शहर में कम से कम 20 और ज्यादा से ज्यादा 21 प्रतिशत हाउस टैक्स की वृद्धि हुई है और इसमें छुट का लाभ भी जनता ले सकती है लेकिन इसके बावजूद कुछ नेताओं ने नगरायुक्त के खिलाफ माहौल बनाना शुरू कर दिया और उन्होंने इसको लेकर जनता में मैसेज भी दिया कि यह एक लॉली पाप है हाउस टैक्स मामले में कोई लाभ जनता को नहीं मिला है लेकिन अब नगरायुक्त ने पूरी तरह से स्थिति को स्पष्ट कर दिया है।

Admin

दैनिक समाचार पत्र मनस्वी वाणी‘जो राजधानी दिल्ली, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश—इन तीन राज्यों से एक साथ प्रकाशित होता है’ पिछले दस वर्षों से पाठकों की पसंद और विश्वास के साथ निरंतर प्रकाशित हो रहा है। इस समाचार पत्र ने अपने निष्पक्ष समाचार, सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देकर पाठकों के बीच एक विशेष पहचान बनाई है I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button