हापुड़

गंगा एक्सप्रेस वे पर कार के सामने आई नील गाय

सिंभावली, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव माधापुर में स्थित गंगा एक्सप्रेस वे पर कार के सामने अचानक नील गाय आ गई। हादसे में गाड़ी सड़क पर पलट गई। घटना में एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों का मेरठ के अस्पताल में उपचार चल रहा है। वही तेज गति वाले एक्सप्रेस वे जंगली जानवरों के आने से वाहन स्वामियों ने चिंता जाहिर की है।
रविवार की रात्रि को मुजफ्फरनगर रामपुरी निवासी अरविंद त्यागी अपनी मां सुनीता, बहन रजनी, मेरठ के गांव खड़खरी निवासी पुष्पा के साथ गंगा एक्सप्रेस वे से कार में सवार होकर घर के लिए लौट रहे थे। जैसे ही वह सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव माधापुर के जंगल में पहुंचे तो अचानक जंगल से निकलकर नील गाय कार के सामने आ गई और उससे टक्कर हो गई। टक्कर होने पर गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी सड़क के बीचों बीच पलट गई। हादसा इतना भयंकर था कि गाड़ी से सभी एयरबैग खुल गए। सूचन पर थाना प्रभारी सुरेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। वाह पुलिस ने कार में सवार सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां डाक्टर ने पुष्पा को मृत घोषित कर दिया। शेष घायलों का मेरठ के अस्पताल में उपचार चल रहा है।

Admin

दैनिक समाचार पत्र मनस्वी वाणी‘जो राजधानी दिल्ली, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश—इन तीन राज्यों से एक साथ प्रकाशित होता है’ पिछले दस वर्षों से पाठकों की पसंद और विश्वास के साथ निरंतर प्रकाशित हो रहा है। इस समाचार पत्र ने अपने निष्पक्ष समाचार, सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देकर पाठकों के बीच एक विशेष पहचान बनाई है I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button