मोदीनगर

महिला से चाकू से वार करने का विरोध करने पर मायकों वालों पर किया हमला

मोदीनगर,संवाददाता।
थानाक्षेत्र के गांव गदाना में पति ने महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। महिला को बचाने पर पुलिस के सामने ही मायके पक्ष के लोगों पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। इस संघर्ष में दो महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिला बागपत के गांव बरसिया आकिब अपने भांजे नाजिस का भाता देने के लिए मोदीनगर के गांव गदाना आए थे। वह भात देकर अपने दूसरी बहन रिजवाना के घर चले गए। आरोप है कि वहां पर  जीजा चांद मेरी बहन रिजवाना को बेरहमी से पीट रहे थे। जब उसे ऐसा करने से मना किया तो वह गाली देने लगा। इसी बीच घर के अंदर गया और चाकू लेकर आया। इसके बाद चाकू से रिजवाना पर ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए। किसी तरह महिला को बचाकर बाहर ले आए और डायल 112 पर सूचना दी। सूचना देने के लिए पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के सामने ही दबंगो ंने अचानक हमला कर दिया और लाठी डंड़ों से वार किए। हमले में तीन माह की गर्भवती महिला समीना व रिजवाना गंभीर रूप से घायल हो गई। एसीपी ने बताया कि तहरीर के आधार पर चांद मोहम्मद,शानू निवासी गढ़ी गदाना ,गुरफान,आमिर,खालिद,मुख्तियार निवासी अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button