गाजियाबाद

मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर रेडक्रॉस ने मरीजों में बांटे फल और मिष्ठान


जिला अस्पताल पहुंचकर रोगियों का जाना कुशलक्षेम, सेवा कार्यों की सराहना
मनस्वी वाणी, संवाददाता
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, गाजियाबाद इकाई द्वारा सेवा कार्यों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में सेवा अभियान के दूसरे चरण के तहत रेडक्रॉस की टीम ने राजकीय जिला चिकित्सालय, जी.टी. रोड, गाजियाबाद पहुंचकर बाह्य रोगियों (ओपीडी) तथा वार्डों में भर्ती मरीजों का कुशलक्षेम जाना और उन्हें तथा उनके परिजनों को फल एवं मिष्ठान वितरित किए।
इस अवसर पर रेडक्रॉस पदाधिकारियों और स्वयंसेवकों ने मरीजों से संवाद कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों ने इस सेवा कार्य के लिए रेडक्रॉस टीम का आभार व्यक्त किया।
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी गाजियाबाद इकाई के निवर्तमान सभापति सुभाष गुप्ता ने बताया कि सेवा टोली का संचालन एम.सी. गौड़ ने किया। इस दौरान विपिन अग्रवाल, गीता शर्मा, मोना, रचना और प्रवीना अल्वी ने सक्रिय सहयोग प्रदान करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया।
रेडक्रॉस पदाधिकारियों ने कहा कि समाज सेवा और जरूरतमंदों की सहायता ही संगठन का मुख्य उद्देश्य है। इसी भावना के साथ विभिन्न अवसरों पर सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। कार्यक्रम के दौरान मरीजों और उनके परिजनों के चेहरे पर मुस्कान लाने का प्रयास किया गया। रेडक्रॉस टीम ने “आओ साथ चलें, कुछ नया करें” के संदेश के साथ समाज के अधिक से अधिक लोगों से सेवा कार्यों में सहभागी बनने का आह्वान भी किया।

Admin

दैनिक समाचार पत्र मनस्वी वाणी‘जो राजधानी दिल्ली, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश—इन तीन राज्यों से एक साथ प्रकाशित होता है’ पिछले दस वर्षों से पाठकों की पसंद और विश्वास के साथ निरंतर प्रकाशित हो रहा है। इस समाचार पत्र ने अपने निष्पक्ष समाचार, सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देकर पाठकों के बीच एक विशेष पहचान बनाई है I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button