उत्तर प्रदेश

लाखों श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान 

  • ज्येष्ठ पूर्णिमा 
  • – ब्रह्म मुहूर्त से ही श्रद्धालुओं का डुबकी लगाना शुरू किया
  • – श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर मंदिरों में दर्शन कर दान दिया 

बृजघाट, । ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा के पावन पर्व पर  विभिन्न प्रांतों से आए महिला बच्चों समेत करीब तीन लाख से भी अधिक श्रद्धालुओं ने मोक्ष दायिनी गंगा मैया में गंगा स्नान किया।

सोमवार को ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा पर गंगा नगरी बृजघाट में दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दूरस्थ जनपदों के लाखों श्रद्धालुओं का आगमन हुआ। रविवार की शाम से ही श्रद्धालुओं का आवागमन शुरू हो गया था, जिसके चलते ब्रजघाट गंगा नगरी की सैकड़ों धर्मशाला, आश्रम और मंदिर परिसर रात में फुल हो गए थे। देर रात होने पर अधिकांश श्रद्धालु किनारे पर पहुंच गए, जहां प्रातकाल में ब्रह्म मुहूर्त प्रारंभ होते ही हर हर गंगे के जयकारों के बीच जलधारा में आस्था की डुबकी लगाने का क्रम प्रारंभ हो गया था। जो देर शाम में सूर्यास्त होने तक निरंतर चलता रहेगा। ब्रजघाट गंगानगरी के साथ ही पौराणिक खादर मेला स्थल पर लठीरा के कच्चे घाट और महाभारत कालीन पुष्पावती पूठ के घाट में भी गंगा भक्तों की भीड़ ने आस्था की डुबकी लगाकर विभिन्न अनुष्ठान किए।

—-गरीब निराश्रितों को दिया दान

दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेरठ, मुरादाबाद समेत विभिन्न महानगरों से आए धनाढ्य वर्ग के श्रद्धालुओं ने किनारे पर बैठे पंडितों से भगवान सत्यनारायण की कथा सुनकर दक्षिणा दी। इससे पहले गंगा मैया में आस्था की डुबकी लगाते हुए दिवंगत परिजनों की आत्मा शांति और मोक्ष प्राप्ति को विभिन्न अनुष्ठान संपन्न किए गए। गरीब निराश्रित और कुष्ठ रोगियों को भोजन वस्त्रत्त् आदि का दान भी दिया गया। गरीब निराश्रित और भिखारियों को प्रसाद भी बांटा गया।

Admin

दैनिक समाचार पत्र मनस्वी वाणी‘जो राजधानी दिल्ली, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश—इन तीन राज्यों से एक साथ प्रकाशित होता है’ पिछले दस वर्षों से पाठकों की पसंद और विश्वास के साथ निरंतर प्रकाशित हो रहा है। इस समाचार पत्र ने अपने निष्पक्ष समाचार, सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देकर पाठकों के बीच एक विशेष पहचान बनाई है I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button