अपराध

राहुल दुबे गैंग के दो सदस्य हथियार समेत गिरफ्तार, 25 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार

हजारीबाग: कटकमसांडी थाना क्षेत्र में नशे के कारोबार के खिलाफ हजारीबाग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री में संलिप्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 25 ग्राम ब्राउन शुगर और एक मोबाइल फोन बरामद किया है. सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि कटकमसांडी थाना क्षेत्र के डांढ़ गांव में दो व्यक्ति ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करने वाले हैं. सूचना के सत्यापन और कार्रवाई कर यह सफलता मिली है.गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मो. रिजवान , मो. रफीक, और छोटन साव के रूप में हुई है. बाइट- अमन कुमार, एसपी,हजारीबाग  LEAD 1 राहुल दुबे गैंग का दो सदस्य हथियार और गाड़ी के साथ गिरफ्तार  07 जुलाई, हजारीबाग: गिद्दी थाना क्षेत्र में हजारीबाग पुलिस ने राहुल दुबे गैंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक चार पहिया वाहन, एक देशी लोडेड पिस्टल, दो जिंदा गोलियां, दो मैगजीन और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।  पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सफेद रंग की स्कॉर्पियो से कुछ अपराधी हथियार लेकर गिद्दी से मांडू होते हुए हजारीबाग की ओर आने वाले हैं। सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बड़कागांव के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम गठित कर गिद्दी-मांडू मार्ग स्थित कनकी मोड़ के पास वाहन जांच अभियान चलाया गया। इसी दौरान तेज रफ्तार स्कॉर्पियो को रोकने का प्रयास किया गया. पुलिस को देखकर वाहन चालक कुछ दूरी पर गाड़ी छोड़कर भागने लगा, लेकिन पीछा कर दो अपराधियों को पकड़ लिया गया। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान मोहित सिंह उर्फ कुणाल और भोला उर्फ ओम प्रकाश पाल के रूप में हुई है।   बाइट- अमन कुमार, एसपी,हजारीबाग

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button