
*बागपत
जनपद मे तैनात 22 आरक्षियो का उत्तर प्रदेश पुलिस मे उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदो पर चयन हुआ है। और सीओ शुकन्या शर्मा ने बताया कि सीधी भर्ती-2025 मे अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियो ने सफलता प्राप्त की है। इस अवसर पर पुलिस कप्तान सूरज कुमार राय ने उप निरीक्षक पद पर चयनित हुए पुलिसकर्मियो को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



