
गाजियाबाद i सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की महानगर गाजियाबाद की टीम ने महानगर अध्यक्ष ओमदत्त गुप्ता के नेतृत्व मे मेरठ रोड क्षेत्र के हिन्डन विहार औद्योगिक क्षेत्र एंव सिहानी रोड औद्योगिक क्षेत्र मे चल रही भारी विद्युत कटौती जिसके कारण सैकडों लघु उद्यमी और और उनमें कार्यरत हजारों कर्मचारियों की रोजी-रोटी प्रभावित हो रही को लेकर अधिशासी अभियन्ता का घेराव किया।समस्याओ पर चर्चा करते हुए ओमदत्त गुप्ता ने कहा कि हिन्डन विहार के औद्योगिक क्षेत्र मे स्थित लघु उद्योगों को कभी भी निर्बाध विद्युत सप्लाई नही मिलती रोजाना विभाग द्वारा 8-10 बार सिटडाडन दिए जाते है और कल से तो इस क्षेत्र मे बिजली के दर्शन ही नही हुए।सिहानी रोड औद्योगिक क्षेत्र का भी बुरा हाल है।वहाँ भी प्रतिदिन 8-10 बार सिटडाडन हो रहे है जिनमे से कई सिटडाडन बहुत लम्बे समय तक के लिए होते हैं जिनके कारण उद्योगों का उत्पादन तो प्रभावित होता ही है, उत्पाद की गुणवत्ता प्रभावित होती है और सरकारी रेवैन्यू जीएसटी भी प्रभावित होता है।
संगठन के महानगर, महामन्त्री महानन्द नागर और कार्यकारी अध्यक्ष पंकज तनखा ने चेतावनी दी कि अगर इस अघोषित कटौती को नही तत्काल प्रभाव से रोका गया तो हमारा संगठन आपके कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन को मजबूर होगा।अधिशासी अभियन्ता ने आश्वासन दिया कि आगे से ऐसा नही होगा इसलिए मे खुद मानिटरिंग करूंगा और अनावश्यक सिटडाडन नही दिया जाएगा। इस अवसर पर प्रमुख रूप से महानगर टीम के निम्न पदाधिकारीगण मौजूद रहे।



