गाजियाबाद

चौधरी मोड़ पर सड़क किनारे कबाड़ का अतिक्रमण, जाम से लोग परेशान


चर्च के पास सड़क और नाले पर सामान फैलाने का आरोप
मनस्वी वाणी, संवाददाता
गाजियाबाद। चौधरी मोड़ पर सड़क किनारे कबाड़ का सामान फैलाए जाने से यातायात व्यवस्था प्रभावित होने की शिकायत सामने आई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि चर्च के बराबर में पिछले करीब चार वर्षों से चार्ली नामक कबाड़ी द्वारा सड़क और नगर निगम के नाले के आसपास सामान फैलाकर रखा जा रहा है। इसके चलते सड़क की चौड़ाई कम होने से दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है और राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक सड़क और नाले की जगह पर इस तरह सामान रखने की अनुमति है या नहीं, इसको लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि अतिक्रमण के लिए कोई अनुमति नहीं है तो इतने लंबे समय से कार्रवाई नहीं होने के पीछे जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका पर सवाल खड़े होना स्वाभाविक है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस स्थान पर कबाड़ का सामान फैलाकर रखा गया है, वहां से पुलिस चौकी करीब 100 मीटर और थाना लगभग 300 मीटर की दूरी पर है। इसके बावजूद सड़क पर अतिक्रमण और यातायात प्रभावित होने की समस्या पर अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। लोगों ने नगर निगम और पुलिस-प्रशासन से मौके का निरीक्षण कर सड़क व नाले से अतिक्रमण हटाने तथा यह जांच कराने की मांग की है कि कबाड़ का कारोबार संचालित करने के लिए संबंधित व्यक्ति के पास आवश्यक अनुमति और दस्तावेज हैं या नहीं।
जांच के बाद ही साफ होगी तस्वीर

Admin

दैनिक समाचार पत्र मनस्वी वाणी‘जो राजधानी दिल्ली, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश—इन तीन राज्यों से एक साथ प्रकाशित होता है’ पिछले दस वर्षों से पाठकों की पसंद और विश्वास के साथ निरंतर प्रकाशित हो रहा है। इस समाचार पत्र ने अपने निष्पक्ष समाचार, सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देकर पाठकों के बीच एक विशेष पहचान बनाई है I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button