गाजियाबाद

‘‘मुरादनगर क्षेत्र में विकसित की जा रही अवैध कालोनियों को जी0डी0ए0 ने किया ध्वस्त‘

‘

गाजियाबाद I प्रभारी प्रवर्तन जोन-02 के नेतृत्व में अमरीश कुमार पुत्र जुगल किशोर व उमेश पुत्र जुगल किशोर व सुनील तेवतिया तथा बॉबी चौधारी आदि द्वारा खसरा सं0-73/2 य ग्राम-असालतनगर (जलालाबाद) (हनुमान मन्दिर से शोभापुर गॉव की ओर बम्बे के किनारे रास्ते पर स्थित) गाजियाबाद में लगभग 11000 वर्ग मी0 क्षेत्रफल में सड़के बनाकर बिजली के खम्बे लगाते हुए प्लाटिंग की गई है। एवं सन्नी डागर द्वारा जलालाबाद रोड़ शिव धर्म काटें के सामने मुराननगर गाजियाबाद में प्रश्नगत निर्माण लगभग 3500 वर्ग मी0 क्षेत्रफल में अवैध प्लाटिंग की गई है। इनके द्वारा स्थल पर कोई स्वीकृत तलपट मानचित्र नहीं दिखाया गया।

जिसके विरूद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही सम्पादित की गयी है। उपरोक्त अवैध कालोनी में कालोनाईजर द्वारा बनायी गई सडक, बाउन्ड्रीवॉल, साईट ऑफिस, आदि को ध्वस्त कर दिया गया है। ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के समय स्थानीय निर्माणकर्ताओं/कालोनाईजरों द्वारा काफी विरोध किया गया, परन्तु प्राधिकरण पुलिस बल द्वारा उन्हे नियन्त्रित कर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही जारी रखी गयी।

स्थल पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के समय सहायक अभियन्ता, अवर अभियन्ता एवं प्रवर्तन जोन-02 के समस्त स्टाफ, प्राधिकरण पुलिस बल व प्राधिकरण प्रवर्तन दस्ते की उपस्थिति में ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई। आगामी माह में भी ध्वस्तीकरण/सील की कार्यवाही किये जाने का अभियान जारी रहेगा।

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button