
दिनेश कुमार गोयल द्वारा मुजफ्फरनगर में भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर आयोजित एमएलसी स्नातक निर्वाचन की कामकाजी बैठक में भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्री सुधीर सैनी जी ने की।
इस अवसर पर पश्चिम क्षेत्रीय मंत्री श्री वरुण गोयल जी, पार्टी पदाधिकारियों एवं चुनाव में जुटी पूरी टीम के साथ आगामी चुनाव की तैयारियों, संगठनात्मक कार्ययोजना और मतदाता संपर्क अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

साथ ही मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के प्रांतीय उपाध्यक्ष श्री अमरीश गोयल जी के आवास पर शिष्टाचार भेंट की। प्रसिद्ध व्यापारी श्री कुश पुरी जी के आवास पर पहुंचकर आत्मीय शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक, व्यापारिक एवं समसामयिक विषयों पर आत्मीय संवाद एवं सार्थक चर्चा हुई। श्री गोयल ने कहा कि आपका स्नेह और आत्मीयता सदैव ऊर्जा प्रदान करता है।


