अध्यात्मगाजियाबाद

श्री महंत नारायण गिरि ने अनुज गर्ग को श्री दूधेश्वर विकास समिति का अध्यक्ष बनाय

विधिवत पूजा-अर्चना

पिता धर्मपाल गर्ग के मार्ग पर चलते हुए अनुज गर्ग भगवान दूधेश्वर की नियमित रूप से सेवा करेंगे
मनस्वी वाणी, संवाददाता
गाजियाबाद। श्री दूधेश्वर विकास समिति के अध्यक्ष एवं गाजियाबाद के भामाशाह, देश के प्रमुख समाजसेवी तथा भगवान दूधेश्वर के अनन्य भक्त धर्मपाल गर्ग वैकुण्ठ धाम में भगवान के श्रीचरणों में लीन हो चुके हैं। उनके बाद उनके पुत्र अनुज गर्ग को सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर की विकास समिति का अध्यक्ष बनाया गया।
शुक्रवार को मंदिर के पीठाधीश्वर, जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता एवं दिल्ली संत महामंडल के अध्यक्ष श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने अनुज गर्ग को श्री दूधेश्वर विकास समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया। इस अवसर पर श्री दूधेश्वर वेद संस्थान के सभी आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण किया गया तथा श्री दूधेश्वर मंदिर के प्रबंधक शंकर झा , श्री दूधेश्वर श्रृंगार सेवा समिति के अध्यक्ष विजय मित्तल द्वारा उनका  स्वागत किया गया।

अध्यक्ष बनने के बाद अनुज गर्ग ने भगवान दूधेश्वर, सभी देवी-देवताओं एवं सिद्ध गुरु समाधियों की विधिवत पूजा-अर्चना की तथा महाराजश्री से आशीर्वाद प्राप्त किया। अनुज गर्ग श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज के पावन सानिध्य में मंदिर में आयोजित होने वाले महाशिवरात्रि महोत्सव में सहयोग करेंगे और भक्तों की सेवा में समर्पित रहेंगे।
महाराजश्री ने कहा कि अनुज गर्ग अपने पिता धर्मपाल गर्ग की भाँति ही मंदिर, धर्म, समाज और राष्ट्र सेवा के प्रति पूर्णत: समर्पित हैं।

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button