नगर निगम स्कूल में एआई व डिजिटल लैब का शुभारंभ, छात्राओं को हाईटेक शिक्षा की सौगात
आधुनिआधुनिक युग में छात्राओं का हाईटेक होना बेहद जरूरी: नगर आयुक्तक युग में छात्राओं का हाईटेक होना बेहद जरूरी: नगर आयुक्त

वेस्ट से बेस्ट मुहिम से प्रेरित हो छात्राओं ने बनाया आकर्षक सेल्फी प्वाइंट, नगर आयुक्त ने की प्रशंसा
मनस्वी वाणी, संवाददाता
गाजियाबाद। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने भोपुरा कुटी स्थित नगर निगम के स्कूल में छात्राओं के लिए एआई एंड डिजिटल लैब का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आधुनिक युग में छात्राओं का हाईटेक होना बेहद जरूरी है, जिससे वे भविष्य की चुनौतियों का आत्मविश्वास के साथ सामना कर सकें।

शहीद विजय सिंह पथिक सरस्वती विद्या मंदिर, कुटी भोपुरा में 238 छात्राएं अध्ययनरत हैं। उनके उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए अडामा इंडिया लिमिटेड के सीएसआर सहयोग से स्कूल में आधुनिक लैब की स्थापना की गई है, जिसमें बड़ी एलईडी स्क्रीन, 20 कंप्यूटर, इंटरनेट सुविधा, कुर्सी व मेज उपलब्ध कराई गई हैं। नगर आयुक्त ने रिबन काटकर लैब का उद्घाटन किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य सीमा श्रीवास्तव, अडामा इंडिया लिमिटेड के नवाब सिंह पवार, सूरज शर्मा, आर.बी. मलिक, अमित सहित ठृड निर्माण आॅर्गनाइजेशन की टीम व पार्षद ओमपाल सिंह उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान नगर आयुक्त ने छात्राओं और अध्यापिकाओं को एआई व डिजिटल तकनीक के माध्यम से पढ़ाई को और प्रभावी बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने प्रधानाचार्य को नियमित कंप्यूटर कक्षाएं शुरू कराने के निर्देश भी दिए। कार्यक्रम की तैयारियों की सराहना करते हुए उन्होंने वेस्ट से बेस्ट अभियान के तहत छात्राओं द्वारा बनाई गई आकर्षक सेल्फी पॉइंट की भी प्रशंसा की, जो टूटी बेंचों के पुन: उपयोग से तैयार किया गया था।
नगर आयुक्त ने बताया कि नगर निगम के अन्य स्कूलों में भी इसी तरह की डिजिटल लैब स्थापित की जा रही हैं। उन्होंने छात्राओं से स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने और अपने परिवार व समाज को भी प्रेरित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने विद्यालय परिसर का निरीक्षण कर बैठने, पेयजल, शौचालय व ओपन जिम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और सभी छात्राओं, शिक्षकों, अभिभावकों तथा सीएसआर सहयोग देने वाली संस्था का आभार व्यक्त किया।



