गाजियाबादशिक्षा

एसडीजीआई ग्लोबल यूनिवर्सिटी में दो दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव संकेत-2026 का आयोजन

गाजियाबाद। एसडीजीआई ग्लोबल यूनिवर्सिटी में दो दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव संकेत-2026 का आयोजन अत्यंत उत्साह, ऊर्जा एवं प्रतिभा के अद्भुत संगम के साथ सम्पन्न हुआ। रंगारंग प्रस्तुतियों से सजे इस महोत्सव ने पूरे विश्वविद्यालय परिसर को उत्सवमय बना दिया।

दो दिनों तक चले इस भव्य आयोजन में विद्यार्थियों ने नृत्य, संगीत, नाटक एवं फैशन के माध्यम से अपनी रचनात्मकता और कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। प्रमुख प्रतियोगिताओं में कलाकृति, रेप बेटल, सारेगामापा, नुक्कड़ नाटक, बेटल ऑफ बेंडस, डांस मानिया, एवं फेशन शो शामिल रहे। प्रतिभागियों की आत्मविश्वासपूर्ण प्रस्तुतियों एवं आकर्षक परिधान संयोजन ने दर्शकों का मन मोह लिया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री हर्ष मल्होत्रा (राज्यमंत्री, | कॉपोर्रेट कार्य मंत्रालय एवं सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार) उपस्थित रहे। अपने प्रेरणादायक संबोधन में उन्होंने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक मंच युवाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना के विकास मेंमहत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

विश्वविद्यालय के कुलाधिपति महेन्द्र अग्रवाल ने विद्यार्थियों को जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया। कुलपति प्रो. (डॉ.) प्रसेनजीत कुमार ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए

विश्वविद्यालय की शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। इसके उपरांत विजेताओं की घोषणा एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रबंधन की ओर से अखिल अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, शैली अग्रवाल, मोनिका अग्रवाल, नेहा अग्रवाल, विनीत अग्रवाल, पीयूष श्रीवास्तव, विमल कुमार शर्मा, अजय कुमार यादव, पीएस. साहनी सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में कुलसचिव डॉ. राजीव रतन ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। महोत्सव का समापन प्रसिद्ध गायक इन्दीप बक्शी के लाइव कॉन्सर्ट के साथ हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। संकेत-2026 ने एक बार पुनः यह सिद्ध किया कि एसडीजीआई ग्लोबल यूनिवर्सिटी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों को भी समान महत्व प्रदान करती 

Admin

दैनिक समाचार पत्र मनस्वी वाणी‘जो राजधानी दिल्ली, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश—इन तीन राज्यों से एक साथ प्रकाशित होता है’ पिछले दस वर्षों से पाठकों की पसंद और विश्वास के साथ निरंतर प्रकाशित हो रहा है। इस समाचार पत्र ने अपने निष्पक्ष समाचार, सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देकर पाठकों के बीच एक विशेष पहचान बनाई है I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button