अध्यात्मगाजियाबाद

होली एकता एवं सद्भाव का त्यौहार है -राकेश शर्मा

होलिका दहन परंपरा नहीं पहचान है _500 किलो उपले एवं हवन सामग्री से जलाई गई होली ।

गाजियाबाद । होलिका दहन असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। आपकी भेदभाव भूलाकर देश के विकास और आपसी सौहार्द के लिए कार्य करने का त्यौहार ही होली है । पी ब्लॉक संजय नगर में धूमधाम से होलिका दहन किया गया। होली में लकड़ी की कमी कर करीब 500 किलो उपलों और करीब 10 किलो हवन सामग्री इस्तेमाल की गई । आरडब्लूए अध्यक्ष एवं पत्रकार राकेश शर्मा ने अपने सहयोगियों के साथ विधि विधान से पूजा कर होलिका दहन किया ।

इस अवसर पर श्री शर्मा ने कहा कि होलिका पर्व हमें आपसी भाईचारा सद्भाव एवं समाज में एकता बनाए रखने का संदेश देता है । होलिका दहन के अवसर पर बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष मौजूद रहे और एक दूसरे को चंदन का टीका और गुलाल लगाकर बधाई दी ।श्री शर्मा ने कहा कि लोगों से रसायन युक्त गुलाल और रंग का इस्तेमाल न करने की भी अपील की गई जिसके सार्थक परिणाम सामने आए। पी ब्लॉक में पिछले करीब 30 वर्षों से शिव मंदिर चौक पर होलिका दहन किया जा रहा है। इस बार इसमें हवन सामग्री,देशी घी और उपलों का उपयोग बड़ी मात्रा में किया गया जिससे वायु में सुधार और धर्म के प्रति झुकाव महसूस किया गया । इस अवसार पर सुभाष शर्मा , संजय त्यागी , रामपाल सिंह, रविंद्र शिसोदिया , राकेश खंडूरी,अजय त्यागी,डीडी शर्मा, आरसी शर्मा , रमेश यादव, अनिल चौधरी, संजय शर्मा व अरविंद शर्मा समेत सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button