
नई दिल्ली:
भारत ने पाकिस्तान की ओर से अफगानिस्तान पर किए गए हालिया हमलों को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में पाकिस्तान की ओर से अफगानिस्तान पर हमले किए गए हैं, जिनमें नागरिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया गया है। रणधीर जायसवाल ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि भारत इन हमलों की कड़ी निंदा करता है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बांग्लादेश, श्रीलंका और मालदीव से ऊर्जा सहयोग को लेकर स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने बताया कि इन देशों की ओर से ऊर्जा सहायता की मांग की गई है और कुछ देशों के साथ भारत का पहले से ही ऊर्जा आपूर्ति का एग्रीमेंट है। वहीं, अन्य देशों की ओर से हाल में की गई मांगों पर वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए विचार किया जा रहा है।



