मुरादनगर

जन कल्याण सेवा समिति ने दिलाए दिव्यांग जनों को निःशुल्क सहायक उपकरण, चेहरे खुशी से खिल उठे

मुरादनगर।जन कल्याण सेवा समिति  रजि. मुरादनगर गाजियाबाद व स्पार्क मिडा फाउंडेशन द्वारा दिव्यांग जनों को मुरादनगर से बस द्वारा नोएडा कैंप में ले जाकर दिव्यांग जनों को निःशुल्क सहायक उपकरण कृत्रिम हाथ पैर, कैलिपर, व्हीलचेयर, वॉकर, बैसाखी, कान की मशीन आदि प्रदान किए गए। संस्था अध्यक्ष दिव्यांग मित्र एम एस चिश्ती ने बताया संस्था पिछले 10 वर्षों से दिव्यांग, वृद्ध जनों, विधवाओं, के लिए कार्य कर रही है संस्था के सहयोग से सरकारी/ गैर सरकारी संस्थाओं द्वारा अभी तक दो हजार लोगों  लाभान्वित हुए हैं। दिव्यांगजन सहायक उपकरण पाकर बहुत खुश हुए उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। चिश्ती ने बताया कि संस्था जागरूकता अभियान चलाकर वृद्ध जनों को चिन्हित कर जिनकी आयु 60 वर्ष पूर्ण हो चुकी है और उन्हें सहायक उपकरणों की आवश्यकता है जैसे कान की मशीन, व्हीलचेयर, कमर घुटनों की बेल्ट, वाकर, छड़ी आदि जरूरतमंदों को निशुल्क उपलब्ध कराये जाऐगे ।समस्त दिव्यांग जनों ने जन कल्याण सेवा समिति व स्पार्क मिडा फाउंडेशन का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष दिव्यांग मित्र एम एस चिश्ती सचिव मौ जावेद कोषाध्यक्ष बरखा सक्सेना सदस्य श्रीकांत औसाफ अली आदि मौजूद रहे।

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button