नई दिल्ली

रक्षा मंत्रालय ने भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के साथ 1950 करोड़ रुपये का अनुबंध किया

मंत्रालय ने बताया कि स्वदेशी डिजाइन, विकास और निर्माण श्रेणी के अंतर्गत हस्ताक्षरित यह समझौता सरकार की आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया पहलों के अनुरूप है।

रक्षा मंत्रालय ने आज नई दिल्ली में भारतीय वायु सेना के लिए दो पर्वतीय रडारों की खरीद हेतु भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बेल) के साथ एक हजार नौ सौ पचास करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए। मंत्रालय ने बताया कि स्वदेशी डिजाइन, विकास और निर्माण श्रेणी के अंतर्गत हस्ताक्षरित यह समझौता सरकार की आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया पहलों के अनुरूप है। इन रडारों को रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन के अंतर्गत इलेक्ट्रॉनिक्स और रडार विकास प्रतिष्ठान द्वारा डिजाइन और विकसित किया गया है। इनका निर्माण बेल द्वारा किया जाएगा। मंत्रालय के अनुसार ये प्रणालियां वायु रक्षा क्षमता को बढ़ाएंगी, राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करेंगी और विदेशी उपकरणों पर निर्भरता कम करेंगी।

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button