
गौतमबुद्धनगर {मनस्वी वाणी}
भारतीय जनता पार्टी, नोएडा महानगर एवं समस्त पंजाबी परिवार एव नोएडा पंजाबी एकता समिति, नोएडा पंजाबी परिवार द्वारा पावन पर्व ‘‘बैसाखी’’ के शुभ अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम एवं शबद कीर्तन का आयोजन सोमवार को रामा सेलिब्रेशन, सेक्टर-51, नोएडा में उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, गणमान्य नागरिकों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के संयोजक संजय बाली, सांसद प्रतिनिधि एवं जिला उपाध्यक्ष, श्रीमती डिम्पल आनंद नोएडा महानगर से आये हुए सभी संगत का अभार व्यक्त किया।गुरू ग्रंथ साहिब जी हजूरी, भाई सरबजीत सिंह जी खालसा दिल्ली एवं भोज अकाली की वाणी से मधुर शबद कीर्तन हुआ, जिससे समूचा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा एवं भक्ति भाव से ओत-प्रोत हो गया। उपस्थित संगत ने गुरुवाणी का श्रवण कर आत्मिक शांति एवं आनंद का अनुभव किया। बैसाखी पर्व, जो कि फसल कटाई की खुशी और सिख परंपरा में खालसा पंथ की स्थापना का प्रतीक है, को अत्यंत श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया। आयी हुई संगत ने शबद कीर्तन सुनकर मन को शांति एवं हर्ष और भक्ति में लीन हुये।इस अवसर पर वक्ताओं ने बैसाखी पर्व के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह पर्व न केवल खुशहाली और समृद्धि का प्रतीक है, बल्कि समाज में एकता, सेवा और भाईचारे का संदेश भी देता है। उन्होंने कहा कि हमें अपने जीवन में गुरुओं के बताए मार्ग पर चलते हुए मानवता की सेवा एवं समाज के उत्थान के लिए निरंतर कार्य करना चाहिए।भारतीय जनता पार्टी, नोएडा महानगर के पदाधिकारियों ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में आपसी सद्भाव, समरसता एवं एकता को मजबूत करने का कार्य करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय संसकृति में विविधता में एकता की भावना ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, जिसे हमें सदैव बनाए रखना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान संगत के लिए गुरु का लंगर भी आयोजित किया गया, जिसमें सभी ने मिलकर प्रसाद ग्रहण किया। लंगर सेवा के माध्यम से सेवा, समर्पण एवं समानता का संदेश भी प्रसारित किया गया।इस भव्य आयोजन में समाज के विभिन्न वर्गों के लोग, गणमान्य अतिथि एवं भाजपा कार्यकर्ता एवं शहरवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। सभी ने मिलकर बैसाखी पर्व को हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया तथा एक-दूसरे को इस पावन अवसर की शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर नोएडा महानगर अध्यक्ष महेष चैहान, माननीय विधायक नोएडा पंकज सिंह के भाई अनिल सिंह, विमला बाथम पूर्व विधायक नोएडा, सुषमा सिंह, विनीत मेहता, भूपेन्द्र सिंह, वीरेन्द्र मेहता, राजीव अजमानी, नरेन्द्र चोपड़ा, रणधीर सिंह, राहुल बाली, जिला महामंत्री चंदगीराम यादव, ओमवीर अवाना, अमित त्यागी, उपाध्यक्ष उमेष त्यागी, महेष अवाना, प्रमोद बहल, पंकज झा, राजकुमार झा, बब्लू यादव, राजकुमार बंसल, लोकेष कष्यप, महेन्द्र कटारिया, प्रज्ञा पाठक, मनीष बाल्मिकी, धर्मेन्द्र गुप्ता, मनोज चैहान, भूपेष चैधरी, अषोक मिश्रा, मण्डल अध्यक्ष सत्यनारायण महावर, गौतम शर्मा, रामकिषन यादव, अमित नागपाल, नवीन सोनी, आदि काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।



