गाजियाबाद

गुरुओं के बताए मार्ग पर चलकर ही देश व समाज की सेवा सफल होगी- चौधरी भूपेन्द्र सिंह

ग़ाज़ियाबाद- गुरुओं के बताए मार्ग पर चलकर ही देश व समाज की सेवा सफल होगी। यह बात यहाँ आज महानगर भाजपा कार्यालय पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष माननीय भूपेंद्र चौधरी जी ने सभी को खालसा पंथ के स्थापना दिवस पर कही व सभी को शुभकामनाएँ दी एवं गुरु गोबिंद सिंह जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरुओं के आदर्शों पर चलकर ही देश व समाज की उन्नति की जा सकती है। इस अवसर पर सरदार एस पी सिंह ने भूपेन्द्र चौधरी जी व गगन सिंह अरोड़ा ने महानगर अध्यक्ष को सरोपा व साहेबे कमाल गुरु गोविंद सिंह पुस्तक भेंट की। महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल, विधायक संजीव शर्मा व अल्पसंख्यक आयोग उ॰प्र ॰ के पूर्व सदस्य सरदार एस पी सिंह ने भी विचार व्यक्त किए। महामंत्री गौरव चोपड़ा, पंकज भारद्वाज, प्रदीप चौहान व वेदप्रकाश, युवा नेता गगन सिंह अरोड़ा, करन शर्मा, तरुण शर्मा, वरुण नागर, अंगद सिंह तथा अभिजीत सिंह आदि मौजूद रहे।

Admin

दैनिक समाचार पत्र मनस्वी वाणी‘जो राजधानी दिल्ली, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश—इन तीन राज्यों से एक साथ प्रकाशित होता है’ पिछले दस वर्षों से पाठकों की पसंद और विश्वास के साथ निरंतर प्रकाशित हो रहा है। इस समाचार पत्र ने अपने निष्पक्ष समाचार, सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देकर पाठकों के बीच एक विशेष पहचान बनाई है I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button