
- पति कर रहा था दूसरी शादी
- दोनों पक्षों में हुई जमकर मारपीट,कई लोग हुए
गाजियाबाद। वेवसिटी थाना क्षेत्र के डासना नेशनल हाईवे पर स्थित एक मैरिज होम में उस समय हड़कंप मच गया जब लोनी के चिरोड़ी निवासी नूर आलम डासना निवासी एक युवती से शादी करने के लिए बारात लेकर आया था । तभी दिल्ली निवासी एक महिला ने आकर जमकर हंगामा कर दिया और उसने कहा कि उसकी शादी 2022 में लोनी के चिरोड़ी निवासी नूर आलम पुत्र हाजी महरोज के साथ हुई थी और दोनों का विवाद माननीय न्यायालय में विचारधीन है। इसके बाद भी युवक द्वारा बिना तलाक के शादी कर रहा है । हालांकि इसी बीच दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई । जिसमें कई लोग घायल हुए। घटना की सूचना मिलती है पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह मामले को शांत कराया। इस मामले में पीड़िता महिला इशरत पुत्री कल्लु खान निवासी खजूरी खास दिल्ली का आरोप है कि उसकी शादी चिरोड़ी निवासी नूर आलम पुत्र हाजी महरोज के साथ हुई थी और शादी के बाद पति का चाल चलन सही नहीं था। जिस कारण दोनों में विवाद हो गया। और विवाद के चलते मामला कोर्ट तक जा पहुंचा। जिसका मामला दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट में चल रहा है और दोनों में किसी तरह का तलाक नहीं हुआ है। इसके बावजूद भी उसके पति नूर आलम द्वारा अपने माता-पिता, मामा और अन्य रिश्तेदारों की सहायता से दूसरा निकाह कर रहा है। इस सूचना पर मैं अपने परिवार के साथ डासना मैरिज होम पहुंची तो उन्होंने मारपीट की ओर जान से मारने की धमकी दी है। इस मामले की शिकायत थाने में दी गई है। एसीपी प्रियाश्री पाल ने बताया कि मैरिज होम में दो पक्षो में मारपीट का मामला सामने आया है। जिसका शिकायत पत्र प्राप्त हुआ है। शिकायत पत्र के आधार पर जांच पड़ताल की जा रही है।



