मुरादनगर

मुरादनगर गंगनहर में दोस्तों संग नहाते समय युवक  डूबा, 10 दिन पहले मनाई पहली सालगिरह

भीषण गर्मी के बीच गंगनहर पर नहाने वालों की भारी भीड़ देखने को मिल रही 

  • राशिद अली / मनस्वी वाणी संवाददाता

मुरादनगर। भीषण गर्मी के बीच गंगनहर पर नहाने वालों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। रविवार की देर शाम गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र के बिहारीपुर गांव निवासी रविंदर पाल (उम्र 28 वर्ष) दोस्तों के साथ नहाने आया था। नहाते समय अचानक वह गहरे पानी में डूब गया। अभी तक युवक का कोई पता नहीं लग सका है। गोताखोर युवक की तलाश कर रहे हैं।

परिजनों ने बताया कि रविंदर पाल ने महज 10 दिन पहले ही अपनी पत्नी के साथ पहली शादी की सालगिरह मनाई थी।  दोस्तों ने तुरंत चिल्लाकर सहायता मांगी, लेकिन पानी की तेज धारा के कारण कोई कुछ कर पाया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। गोताखोरों ने गंग नहर में तलाश शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक युवक का कहीं कोई पता नहीं लग सका है ।परिजन रो-रोकर बुरा हाल हैं। पत्नी का रोना देखकर पूरा गांव सन्नाटे में डूब गया।  रविंदर के परिजनों का कहना है कि  वह बहुत खुशमिजाज था, सालगिरह पर धूमधाम से पार्टी की थी। गर्मी बढ़ने के साथ गंगनहर पर नहाने वालों की संख्या बढ़ जाती है, लेकिन बिना किसी सावधानी के नहाना जानलेवा साबित हो रहा। पुलिस की  चेतावनी के बावजूद भी  लोग लापरवाही बरत रहे।  गोताखोर लगातार नहर में तलाश जारी रखे हुए हैं। लेकिन अभी तक डूबे युवक का पता नहीं लग सका है।

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button