मुरादनगर

मुरादनगर विकासखंड कार्यालय के मुख्य गेट के अंदर बने गटर में मिला युवक का शव 

राशिद अली / मनस्वी वाणी संवाददाता

हत्या या कुछ और  पोस्टमार्टम रिपोर्ट में होगा खुलासा

मुरादनगर। सोमवार की सुबह दिल्ली मेरठ रोड पर स्थित विकासखंड कार्यालय के अंदर मुख्य गेट के पास गटर में एक युवक का शव मिलने की खबर से हड़कंप मच गया ।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है ।मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। 

जानकारी के अनुसार दिल्ली मेरठ रोड अंबेडकर पार्क के पीछे बने विकासखंड कार्यालय के मुख्य गेट के पास खाली पड़े झुंड में एक गटर बना हुआ है। जिसमें एक युवक का गटर में शव पड़ा होने की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। देखते-देखते लोगों की भीड़ जमा हो गई ।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर विकास खंड कार्यालय के गेट के पास एक गटर में पड़े युवक के शव को बाहर निकलवाया और उसकी पहचान के प्रयास शुरू किया, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मृतक की मौत कैसे हुई है इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आने के बाद ही चल सकेगा। युवक यहां कैसे पहुंचा है पुलिस अभी इसकी जांच कर रही है। देखने से ऐसे प्रतीत हो रहा था कि यह शव कई दिन पुराना है।समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। 

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button