Uncategorized

उत्तराखंड: चारधाम यात्रा में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, स्क्रीनिंग केंद्रों पर 24 घंटे निगरानी

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के सुचारू संचालन और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह मुस्तैद है।

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के सुचारू संचालन और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह मुस्तैद है। देहरादून के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मनोज कुमार शर्मा ने जानकारी दी कि ऋषिकेश और हर्बर्टपुर में बनाए गए स्क्रीनिंग केंद्रों पर स्वास्थ्य विभाग की टीमें 24 घंटे काम कर रही हैं। ऋषिकेश में अब तक 50 वर्ष से कम उम्र के 2760 और 50 वर्ष से अधिक आयु वाले 4309 यात्रियों की ओपीडी जांच की जा चुकी है। स्क्रीनिंग के दौरान 436 ऐसे यात्रियों की पहचान की गई जो डायबिटीज और हाइपरटेंशन जैसी गंभीर बीमारियों से ग्रसित थे। इसके अलावा, 22 यात्रियों को आपातकालीन स्थिति में एम्बुलेंस के माध्यम से त्वरित चिकित्सा सेवाएं प्रदान की गई हैं। सीएमओ ने बताया कि अब तक 29 तीर्थयात्रियों को उनके स्वास्थ्य को देखते हुए यात्रा न करने की चिकित्सीय सलाह दी गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यद्यपि किसी को यात्रा से रोका नहीं जा रहा है, लेकिन अस्वस्थ यात्रियों को जोखिम न लेने की सलाह दी जा रही है।

Admin

दैनिक समाचार पत्र मनस्वी वाणी‘जो राजधानी दिल्ली, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश—इन तीन राज्यों से एक साथ प्रकाशित होता है’ पिछले दस वर्षों से पाठकों की पसंद और विश्वास के साथ निरंतर प्रकाशित हो रहा है। इस समाचार पत्र ने अपने निष्पक्ष समाचार, सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देकर पाठकों के बीच एक विशेष पहचान बनाई है I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button