
प्रिंस / गढ़मुक्तेश्वर संवाददाता
मेले का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक समिति अध्यक्ष द्वारा किया गया
सिंभावली, संवाददाता। छात्र-छात्राओं की पाठ्यक्रम की पुस्तकें सुगमता से उपलब्ध कराने के लिए शनिवा को आर एस के इंटर कॉलेज के परिसर में पुस्तक मेला आयोजित किया गया। जिसमें बच्चें ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया गया।
शनिवार को आयोजित पुस्तक मेले का शुभारंभ जिला विद्यालय प्रबंधक समिति अध्यक्ष संदीप कुमार नीटू द्वारा किया गया। इस मौके पर कॉलेज के प्रधानाचार्य डा. राजीव कुमार गोहित ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार कक्षा नौ से 12 तक पाठ्यक्रम में की किताबें लेने के लिए पुस्तक मेले का आयोजन किया गया हैं।इस मौके पर छात्र-छात्राओं को प्रबंध समिति अध्यक्ष संदीप कुमार ने सभी छात्र-छात्राओं को शासन से अधिकृत प्रकाशन की ही पुस्तकें को लेकर जागरुक होने के लिए कहा। पुस्तक मेले का जिला विद्यालय निरीक्षक डा स्वेता पूठिया द्वारा निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर शैलजा कुमारी, पायल चंद्रा आदि मौजूद रही।



