गाजियाबाद

डासना में शुरू हुई जनगणना अभियान की शुरुआत 

अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत टीम के साथ घर-घर पहुंचे

गाजियाबाद। प्रदेश सरकार द्वारा दिए गए आदेश और निर्देशन के क्रम में एवं जिलाधिकारी के नेतृत्व में डासना नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी महेश प्रताप श्रीवास्तव नगर पंचायत टीम के साथ डासना कस्बे में पहुंचे और जनगणना अभियान की शुरुआत की गयी। जनगणना अभियान की शुरुआत करते हुए उन्होंने लोगों को सयम बरतते हुए कर्मचारियों की मदद करने के लिए अपील भी की, हालांकि शासन द्वारा जनगणना के अंतर्गत प्रदेश में बड़ी तेजी के साथ शुक्रवार से कार्य शुरू हुआ है । जिसको लेकर जिला प्रशासन की टीम पूरी तरह तत्पर नजर आई है। नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत और ग्राम पंचायत में इस अभियान की शुरुआत की गई है। अधिशासी अधिकारी महेश प्रताप श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि शासन के आदेश और उच्च अधिकारी के दिशा निर्देशन में जनगणना अभियान के कार्य की शुरुआत की गई है और जिसके अंतर्गत कर्मचारी अब कस्बे में जनगणना अभियान चलाकर कार्य कर रहे हैं। सभी कर्मचारियों को स्पष्ट रूप से दिशा निर्देश जारी किए गए हैं कि किसी से भी गलत व्यवहार ना किया जाए और बेहतर व्यवहार करते हुए जनगणना की जाए। 

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button