गाजियाबाद

प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा ने बनाई अभियान की रणनीति

12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण केह्व अभियान को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक
जन-जन तक पहुंचाई जाएंगी केंद्र सरकार की उपलब्धियां और जनहितकारी योजनाएं
मनस्वी वाणी, संवाददाता
गाजियाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे ह्ल12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण केह्व अभियान को लेकर महानगर स्तर पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने किया।
बैठक में प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों, विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी रूप से जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचा है और अब इन उपलब्धियों को व्यापक स्तर पर जनता के बीच ले जाने की आवश्यकता है।
उन्होंने अभियान को सफल बनाने के लिए सभी आयामों के संयोजकों और प्रमुखों को आपसी समन्वय के साथ योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने का आह्वान किया। साथ ही विभिन्न कार्यक्रमों और जनसंपर्क अभियानों की रूपरेखा तैयार करने के सुझाव भी दिए।
अभियान के संयोजक राजन आर्य वाल्मीकि तथा सहसंयोजक महताब त्यागी, राम त्यागी और दयानंद बंसल ने उपस्थित पदाधिकारियों को उनके विभागों के अनुसार जिम्मेदारियों का निर्वहन करने और अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में आयाम प्रमुख सचिन डेढ़ा, देवेंद्र यादव, नरेश भाटी, मोनिका चौधरी, रिचा भदौरिया, नीरज शर्मा, पुष्पेंद्र गुप्ता, गजेंद्र सिंह सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। भाजपा नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि यह अभियान प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button