गाजियाबाद

जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय युवा केंद्र में क्रिकेट मुकाबले का रोमांच


डोमिनेटर टीम बनी विजेता
मनस्वी वाणी, संवाददाता
गाजियाबाद। जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय युवा केंद्र में शनिवार को खेल और युवा शक्ति का शानदार संगम देखने को मिला। क्रिकेट कप्तान लक्ष्य (लाल कुआं) एवं ईशान (विजय नगर) के नेतृत्व में डोमिनेटर और इनवर्टर टीमों के बीच रोमांचक क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। मुकाबले में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन और खेल भावना का परिचय देते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
कड़े मुकाबले के बाद डोमिनेटर टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता बनने का गौरव हासिल किया। मैच के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने प्रतिस्पर्धा के साथ-साथ भाईचारे और सौहार्द की मिसाल पेश की।
आयोजन के सफल संचालन और टीम प्रबंधन की जिम्मेदारी तनिष निरंकारी ने संभाली। उनके नेतृत्व में पूरा कार्यक्रम सुव्यवस्थित एवं अनुशासित ढंग से संपन्न हुआ, जिसकी खिलाड़ियों और उपस्थित लोगों ने सराहना की। कार्यक्रम के दौरान जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय युवा केंद्र के अध्यक्ष राजेंद्र मित्तल मेदी वाले द्वारा खेल मैदान में कराए गए विकास कार्यों की भी चर्चा रही। खिलाड़ियों की सुरक्षा और बेहतर खेल वातावरण सुनिश्चित करने के लिए मैदान की बाउंड्री वॉल की मरम्मत कर उसे ऊंचा कराया गया है। इससे अनधिकृत प्रवेश पर रोक लगी है और खिलाड़ियों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध हो रहा है। युवा केंद्र आज क्षेत्र के युवाओं के लिए एक आदर्श खेल परिसर के रूप में उभर रहा है, जहां खेल प्रतिभाओं को निखारने और आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है।
मैदान की दिवार बनने से सुरक्षा के दिख रहे पुख्ता इंतजाम

Admin

दैनिक समाचार पत्र मनस्वी वाणी‘जो राजधानी दिल्ली, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश—इन तीन राज्यों से एक साथ प्रकाशित होता है’ पिछले दस वर्षों से पाठकों की पसंद और विश्वास के साथ निरंतर प्रकाशित हो रहा है। इस समाचार पत्र ने अपने निष्पक्ष समाचार, सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देकर पाठकों के बीच एक विशेष पहचान बनाई है I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button