
केक काटा, भंडारे का आयोजन किया और पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
मनस्वी वाणी, संवाददाता
गाजियाबाद। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन बुधवार को गाजियाबाद में उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। पार्टी कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकतार्ओं ने केक काटकर खुशी का इजहार किया, भंडारे का आयोजन किया तथा पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।
कार्यक्रम का आयोजन महानगर अध्यक्ष वीरेन्द्र यादव, जिलाध्यक्ष फैसल हुसैन तथा प्रदेश सचिव अभिषेक गर्ग के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में सपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यकतार्ओं ने केक काटकर अखिलेश यादव के दीघार्यु और स्वस्थ जीवन की कामना की। इसके बाद जरूरतमंदों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के दौरान पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया और अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठा रही है। कार्यकतार्ओं से संगठन को और मजबूत बनाने तथा आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए पूरी सक्रियता से कार्य करने का आह्वान भी किया गया।
कार्यक्रम में पूर्व एमएलसी राकेश यादव, नसीम खान, मनोज पंड़ित, विक्रात पंडित सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा और कार्यकतार्ओं ने पार्टी के समर्थन में नारे भी लगाए।



