Uncategorized

अपर आयुक्त राज्य कर अजय कुमार गौतम का व्यापार मंडल ने किया भव्य स्वागत


व्यापारियों की जीएसटी संबंधी समस्याओं पर हुई चर्चा, विभाग और व्यापारिक संगठनों के बीच बेहतर समन्वय पर दिया जोर
मनस्वी वाणी संवाददाता
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने नव नियुक्त अपर आयुक्त, राज्य कर (प्रथम) अजय कुमार गौतम, आईएएस का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। संगठन के जिलाध्यक्ष प्रीतम लाल के नेतृत्व में उन्हें पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र (पटका) एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान व्यापारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों एवं जीएसटी संबंधी व्यावहारिक समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने जीएसटी प्रक्रियाओं के सरलीकरण, व्यापारियों की समस्याओं के त्वरित समाधान तथा विभाग और व्यापारिक संगठनों के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता पर जोर दिया। अपर आयुक्त अजय कुमार गौतम ने व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनका यथासंभव समाधान कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि विभाग और व्यापारिक संगठनों के बीच निरंतर संवाद से कर व्यवस्था अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाई जा सकती है।
व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष प्रीतम लाल ने कहा कि अजय कुमार गौतम के प्रशासनिक अनुभव और सकारात्मक कार्यशैली से गाजियाबाद के व्यापारियों को निश्चित रूप से लाभ मिलेगा। उन्होंने आशा व्यक्त की कि विभाग व्यापारियों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करेगा। इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष श्याम किशोर शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष जुगल किशोर, जिला मंत्री अमित गोयल, जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा सहित व्यापार मंडल के अनेक पदाधिकारी एवं व्यापारी उपस्थित रहे।

Admin

दैनिक समाचार पत्र मनस्वी वाणी‘जो राजधानी दिल्ली, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश—इन तीन राज्यों से एक साथ प्रकाशित होता है’ पिछले दस वर्षों से पाठकों की पसंद और विश्वास के साथ निरंतर प्रकाशित हो रहा है। इस समाचार पत्र ने अपने निष्पक्ष समाचार, सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देकर पाठकों के बीच एक विशेष पहचान बनाई है I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button