
मनस्वी वाणी ब्यूरो
हापुड़। गुरुवार की सुबह कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के दिल्ली रोड पर स्थित सेंचुरी के सामने एक ऑटो और केंटर की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे के दौरान एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई जबकि ऑटो में सवार पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने घायलों को अस्पताल भेजा और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की जांच जारी है।
मामला गुरुवार का है जब ऑटो और कैंटर की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे के दौरान चीख पुकार मच गई। हादसा भयानक था कि ऑटो में सवार एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मेरिनो कंपनी के कर्मचारियों ने तुरंत कंपनी की एंबुलेंस को सहायता के लिए भेजा और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मृतक की पहचान करने में जुटी हुई है।



