
गाजियाबाद। वृहद वृक्षारोपण अभियान’ के अंतर्गत विद्यालय परिसर में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प के साथ विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय केचेयरमैन डॉ. सुभाष जैन ने विद्यार्थियों, अध्यापक अध्यापिकाओं, स्टाफ आदि को 7500 पौधों का वितरण कर अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने माता-पिता के साथ घर, पार्क अथवा उपयुक्त स्थान पर इन पौधों का रोपण एवं संरक्षण करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण को संतुलित नहीं रखते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ जीवन का आधार भी हैं। प्रत्येक विद्यार्थी का यह दायित्व है कि वह एक पौधा लगाकर उसकी नियमित देखभाल भी करे।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक पौधे प्राप्त किए तथा उन्हें रोपित कर पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय सहभागिता निभाने का संकल्प लिया। विद्यालय परिवार ने भी इस अभियान को सफल बनाने तथा अधिक से अधिक लोगों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया।
विद्यालय प्रशासन ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुरूप वृक्षारोपण अभियान से संबंधित गतिविधियों एवं पौधारोपण के छायाचित्र जिला प्रशासन को प्रेषित किए जाएंगे, जिससे इस जनभागीदारी अभियान को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।
यह अभियान विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं प्रकृति संरक्षण की भावना विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ।



