गाजियाबाद

6 सितंबर को गाजियाबाद में होगा विशाल वैश्य शंखनाद, एकजुटता का दिया जाएगा संदेश

गाजियाबाद। वैश्य समाज की एकजुटता और सामाजिक शक्ति को मजबूत करने के उद्देश्य से 6 सितंबर 2026, रविवार को गाजियाबाद में “विशाल वैश्य शंखनाद” कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 11 बजे से घंटाघर रामलीला मैदान, गाजियाबाद में आयोजित होगा।

आयोजक परमार्थ सेवा ट्रस्ट रजि. की ओर से जारी आमंत्रण में वैश्य समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की गई है। कार्यक्रम का उद्देश्य गाजियाबाद में वैश्य समाज की एकजुटता को प्रदर्शित करना और समाज को और अधिक मजबूत बनाने का संदेश देना है।

आमंत्रण पत्र में कहा गया है कि “कर्मभूमि की दुनिया में श्रम सभी को करना है, भगवान सिर्फ लकीरें देता है, रंग हमें ही भरना है।” आयोजकों ने समाज के लोगों से कार्यक्रम में गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराने का आह्वान किया है।

इस मौके पर मनस्वी वाणी के संपादक संदीप सिंघल को वी.के. अग्रवाल ने आमंत्रण कार्ड भेंट कर सम्मानित किया और कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। वी.के. अग्रवाल ने कहा कि वैश्य समाज की एकजुटता और सामाजिक सहभागिता को मजबूत करने के लिए ऐसे आयोजनों में सभी को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।

विशाल वैश्य शंखनाद के बाद आगंतुकों के लिए स्वरुचि भोज की भी व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम को लेकर वैश्य समाज के लोगों में उत्साह का माहौल है।

Admin

दैनिक समाचार पत्र मनस्वी वाणी‘जो राजधानी दिल्ली, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश—इन तीन राज्यों से एक साथ प्रकाशित होता है’ पिछले दस वर्षों से पाठकों की पसंद और विश्वास के साथ निरंतर प्रकाशित हो रहा है। इस समाचार पत्र ने अपने निष्पक्ष समाचार, सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देकर पाठकों के बीच एक विशेष पहचान बनाई है I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button