हापुड़ के जिंदल ज्वेलर्स को इंटरनेशनल मंच पर सम्मान, फ़िल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने दिया अवॉर्ड

हापुड़। नगर के सर्राफा बाजार में प्रतिष्ठित ज्वेलरी ब्रांड जिंदल ज्वेलर्स को एक ग्राम गोल्ड ज्वैलरी में बेहतरीन डिजाइन और शुद्धता के लिए फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने इंटरनेशनल डैजलिंग अवॉर्ड् से सम्मानित किया। जिससे व्यापारियों ने उन्हें बंधाई दी।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के राजेन्द्र नगर निवासी सचिन जिंदल व प्रथम जिंदल की सर्राफा बाजार में जिंदल ज्वैलर्स की दुकान है, जिनके पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड व एनसीआर में एक ग्राम गोल्ड ज्वैलरी के आउटलेट है।
दिल्ली के द तिवोली गार्डन रिजॉर्ट में आयोजित इंटरनेशनल डैजलिंग अवॉर्ड्स सीजन-5 में जिंदल ज्वेलर्स को बेस्ट एक ग्राम गोल्ड ज्वैलरी कैटेगरी में अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।।यह सम्मान जिंदल ज्वेलर्स के ओनर सचिन जिंदल और प्रथम जिंदल को बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा के हाथों प्राप्त हुआ।
इस अवॉर्ड शो में देशभर की असाधारण प्रतिभाओं और उद्योग जगत की बड़ी हस्तियों को सम्मानित किया गया।
अवॉर्ड मिलने पर हापुड़ क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। व्यापारियों और शुभचिंतकों ने सचिन जिंदल और प्रथम जिंदल को बधाई दी है।



