गाजियाबादशिक्षा

इंटीग्रेटेड स्कूल ऑफ लॉ में पॉक्सो कानून पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

गाजियाबाद। डासना के आध्यात्मिक नगर स्थित इंटीग्रेटेड स्कूल ऑफ लॉ कॉलेज में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जयन्ती के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर पॉक्सो कानून पर जागरूकता कार्यक्रम एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका शुभारम्भ इन्मैनटेक संस्थान की एकेडमिक निदेशिका हिना मेहता सचिव क्षितिज अग्रवाल, एकेडमिक निदेशक विधि डॉ के०के० मित्तल व प्राचार्य डॉ पुष्पराज ने किया।

इस अवसर पर हिना मेहता ने बच्चों को अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने के लिए कहा गया। उन्हें गुड टच और बैड टच की पहचान करना सिखाया गया। बच्चों को बताया गया कि किसी भी असहाय स्थिति में बिना डरे तुरन्त अपने माता-पिता, शिक्षक या पुलिस को बतायें। डॉ के०के० मित्तल ने 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों की सुरक्षा के लिए बने पॉक्सो कानून और गंभीर अपराधों में मिलने वाली कड़ी सजा के बारे में बताया गया। उन्हें चाइल्ड हेल्पलाइन नम्बर 1098 व महिला हेल्पलाइन नम्बर के बारे में भी बताया।

प्राचार्य डॉ पुष्पराज ने कहा कि बाल यौन अपराधों की रोकथाम केवल कानून के माध्यम से सम्भव नहीं है। इसमें परिवार, स्कूल, समाज सभी की महत्वपूर्ण भूमिका है तथा बच्चों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना सभी की जिम्मेदारी है। इस जागरूकता अभियान में लगभग 150 छात्र/छात्राओं ने भाग लिया, जिसमें वक्ता के रूप में विधि की छात्रा हीबा प्रथम, अंजलि द्वितीय व चेष्टा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी के साथ पॉक्सो अधिनियम 2012 से संबन्धित पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।

जिसमें अम्बिया प्रथम, कशिश त्यागी द्वितीय व मुस्कान माहुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर डॉ गुंजन सचदेवा, हनी सिहं, ईला अग्रवाल, मनीष जायसवाल, सपना चौधरी, दिनेश कुमार आदि शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Admin

दैनिक समाचार पत्र मनस्वी वाणी‘जो राजधानी दिल्ली, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश—इन तीन राज्यों से एक साथ प्रकाशित होता है’ पिछले दस वर्षों से पाठकों की पसंद और विश्वास के साथ निरंतर प्रकाशित हो रहा है। इस समाचार पत्र ने अपने निष्पक्ष समाचार, सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देकर पाठकों के बीच एक विशेष पहचान बनाई है I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button