
10 लोगो को किया गया गिरफ्तार
सर्च एवं रेस्क्यू अभियान के दौरान 14 मोबाइल, 4,730 रुपये और आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद
गाजियाबाद। पुलिस कमिश्नर के आदेश पर अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत इंदिरापुरम पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के मामले में कार्रवाई करते हुए 10 लोगो को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 14 मोबाइल फोन, 4,730 रुपये नकद और आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद किया गया है।
एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि डीसीपी ऋजुल के निर्देशन में थाना प्रभारी इंदिरापुरम के नेतृत्व में पुलिस द्वारा सर्च एवं रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की है। अभियान के दौरान अनैतिक देह व्यापार में कथित रूप से शामिल 10 लोगो को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को क्षेत्र में अनैतिक गतिविधियां संचालित होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने सूचना के आधार पर सर्च एवं रेस्क्यू अभियान चलाकर कार्रवाई की है। मौके से गिरफ्तार किए गए लोगो के कब्जे से 14 मोबाइल फोन और 4,730 रुपये नकद के साथ आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद की गईं। दरअसल पुलिस कमिश्नर के आदेश पर जनपद में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में इंदिरापुरम पुलिस की इस कार्रवाई को देखा जा रहा है। पुलिस का उद्देश्य क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना और अनैतिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना है।



