चांदीनगर I नेहरू स्मारक इटर कॉलेज फुलैरा मे मेधावी बच्चो के लिए एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे सपा नेता रवि बैंसला ने 12 छात्राओ को साइकिल देकर सम्मानित किया।
नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज फुलेरा मे मेधावी छात्राओ के लिए एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे बागपत के समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ युवा नेता रवि बैंसला द्वारा विद्यालय की कक्षा 09 से 12 तक अध्ययनरत कुल 12 छात्राओ को साइकिल वितरण किया गया। तथा इस अवसर पर उन्होने छात्राओ को मेहनत और लगन से पढ़ाई करने तथा अनुशासित रहते हुए तथा जीवन मे आगे बढ़ने का संदेश दिया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य जयभगवान शर्मा ने विद्यालय मे सभी अतिथियो का स्वागत करते हुए छात्राओ को साइकिल वितरण करने तथा विद्यालय मे समय-समय आर्थिक एवं सामाजिक सहयोग देकर छात्र/छात्राओ के उत्साह वर्धन हेतु उनका आभार व्यक्त किया। विद्यालय के प्रबंधक विजयपाल सिंह यादव ने विद्यालय मे समाज वादी पार्टी के युवा नेता रवि बैंसला का स्वागत करते हुए जीवन मे अपने लक्ष्य प्राप्ति हेतु आशिर्वाद दिया। तथा सभी विद्यालय के छात्र/छात्राओ को आगे बढ़ने का संदेश दिया।



