बजट समावेशी एवं 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बना देगा : हर्ष मल्होत्रा
व्यय बढ़ाकर 12.2 लाख करोड़ किया

मनस्वी वाणी संवाददाता
नई दिल्ली,। भाजपा शाहदरा जिला अध्यक्ष दीपक गाबा के नेतृत्व में पूर्वा सांस्कृतिक केंद्र लक्ष्मी नगर में पूर्वी दिल्ली लोकसभा के व्यापारियों का एक विशेष सम्मेलन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि भारत सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने सभी व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारत के 2026-27 संघ बजट संसद में पेश किया जिसकी सरल, विस्तृत और विशेषता की जानकारी व्यापारियों को दी। हर्ष मल्होत्रा ने बताया कि ये बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के तहत पेश हुआ है और इसे देश की आर्थिक वृद्धि, तकनीक, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पर एक बड़ा असर पड़ेगा। केंद्रीय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा ने बताया कि बजट में पूंजी व्यय बढ़ाकर 12.2 लाख करोड़ किया गया है यह भारत में अब तक का उच्चतम निवेश है।
हर्ष मल्होत्रा ने बताया कि आधारभूत संरचना, रेल और कनेक्टिविटी को और मज़बूत और सुरक्षित करने हेतु 7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर भारतभर में जैसे मुंबई-पुणे, दिल्ली-वाराणसी, चेत्रई-बेंगलुरु आदि ! यह बड़े अ र्थिक केंद्रों को जोड़कर रोजगार और रियल एस्टेट को बढ़ावा देगा। भूगोल, फ्रेट और जलमार्ग, नए फ्रेट कॉरिडोर और 20 नए राष्ट्रीय जलमार्ग भारत की लॉजिस्टिक स्पीड को तेज करेंगे। भाजपा शाहदरा जिला अध्यक्ष दीपक गान् ॥ ने बताया कि भारत देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विशेष रूप से सेमीकंडक्टर चिप्स आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का स्वदेशी निर्माण करना आवश्यक है जैसे स्मार्टफोन, कंप्यूटर, इलेक्ट्रिक वाहन, ए आई हार्डवेयर के लिए सबसे महत्वपूर्ण घटक हैं। देश में अब तक इनका 60-70 फीसदी इम्पोर्ट होता है।
व्यापारी सम्मेलन में मुख्य रूप से हर्ष मल्होत्रा, ज़िला अध्यक्ष दीपक गाबा, ज़िला प्रभारी डॉ अनिल गुप्ता, त्यागी, विधायक डॉ अनिल गोयल व संजय गोयल, जिला प्रवक्ता भारत गौड़, निगम पार्षद रमेश गर्ग, रामकिशोर शर्मा सहित सभी मार्केट एसोसिएशन के व्यापारियों ने भाग लिया और इस बजट की प्रशंसा और समर्थन किया।



