गाजियाबादशिक्षा

कटेस्ट बेबी कॉन्टेस्ट का भव्य आयोजन

डाॅ.के.एन.मोदी ग्लोबल स्कूल टेक्सटाइल शाखा में 14 फरवरी 2026, शनिवार को “Cutest Baby Contest Season-2” का भव्य एवं हर्षोल्लासपूर्ण आयोजन किया गया। मंच संचालन का कार्यभार विद्यालय की अध्यापिका श्रीमती सोनिया शर्मा व पल्लवी पुंडीर ने संभाला। कार्यक्रम का शुभारंभ  अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। कार्यक्रम में डाॅ.के.एन. मोदी फाउंडेशन के प्रशासनिक अधिकारी श्री मेघराज शर्मा जी, फाउंडेशन के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्री दीपांकर शर्मा जी, डॉ.के.एन. मोदी ग्लोबल स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती पूजा शर्मा प्रीटीपेंग्विंस शाखा की हेडमिस्ट्रेस श्रीमती प्रेरणा वर्मा, टेक्सटाइल शाखा की हेडमिस्ट्रेस श्रीमती सपना खुराना उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत दीपप्रज्ज्वलन एवं अतिथियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर की गई। इसके उपरांत माँ सरस्वती की वंदना ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। टेक्सटाइल शाखा की हेडमिस्ट्रेस श्रीमती सपना खुराना जी ने अपने संबोधन में बच्चों के समग्र विकास में अभिभावकों और विद्यालय की संयुक्त भूमिका पर प्रकाश डाला।

नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत किंडरगार्टन डांस ने उपस्थित सभी का मन मोह लिया। “Bond of Love (Mom & Me)” श्रेणी में विजेताओं को सम्मानित किया गया, जिसमें माँ और बच्चे के स्नेहिल रिश्ते की सुंदर झलक देखने को मिली। देशभक्ति से ओतप्रोत आर्मी परफॉर्मेंस ने दर्शकों में उत्साह भर दिया। इसके पश्चात

फिल्मी क्रू डांस ने कार्यक्रम में मनोरंजन और ऊर्जा का रंग भर दिया। काव्य प्रेमियों के लिए काव्य सम्मेलन का आयोजन भी किया गया, जिसमें विद्यालय के छात्र कृष्ण कुमार शर्मा, आदित्य तिवारी, अनुकृति शर्मा और गौरांशी शर्मा व यथार्थ पल्लवी मैं ला की प्रस्तुतियों ने खूब तालियाँ बटोरीं। अंत में विभिन्न श्रेणियों के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। विद्यालय प्रबंधन ने सभी प्रतिभागियों, अभिभावकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

यह आयोजन बच्चों की प्रतिभा, आत्मविश्वास और पारिवारिक जुड़ाव को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल सिद्ध हुआ।

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button