गाजियाबादशिक्षा

एच एल एम ग्रुप का इंस्टीट्यूशंस में तीन दिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का उत्साहपूर्ण समापन

- नेतृत्व, अनुशासन और सेवा भावना से सशक्त हुए विद्यार्थी

दुहाई स्थित ,एच लम ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूट में आयोजित तीन दिवसीय स्काउट एवं गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन बुधवार को प्रेरणादायी एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। शिविर में बी.एड. द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं ने सक्रिय सहभागिता करते हुए नेतृत्व, अनुशासन एवं सेवा के विविध आयामों को आत्मसात किया।

समापन समारोह का शुभारंभस्काउट-गाइड ध्वजारोहण के साथ किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के
डायरेक्टर डॉअनुज अग्रवाल, सहायक निदेशक डॉ धीरज शर्मा , शिक्षा विभाग की प्राचार्य डॉ ममता चौधरी, कॉमर्स विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ दीपक त्यागी, शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागध्यक्ष डॉ अर्जुन सिंह पवार , प्रोफेसर विनोद विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स, उत्तर प्रदेश के लेफ्टिनेंट डॉ मनोज सिंधी ने अपने संबोधन में कहा, सच्चा स्काउट-गाइड वही होता है जो समाज और राष्ट्रहित में निस्वार्थ भाव से कार्य करे। उन्होंने विद्यार्थियों को सेवा भावना को जीवन का अभिन्न अंग बनाने की प्रेरणा दी। तीन दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षुओं को स्काउट-गाइड का
इतिहास, विभिन्न चिन्हों का महत्व, तालियों के प्रकार, ध्वजारोहण प्रक्रिया, दल संचालन एवं टीम वर्क जैसे विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। विद्यार्थियों के द्वारा अलग अलग राज्यों की संस्कृतियों को विभिन्न प्रकार के खानपान व नृत्यों के द्वारा प्रस्तुत किया गया।

शिविर के निदेशक लेफ्टिनेंट डॉ मनोज सिंधी ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिभागियों को प्राथमिक उपचार, आपदा प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक सेवा एवं चरित्र निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यावहारिक अभ्यास कराया गया, जिससे विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना का विकास हुआ। विभाग की प्राचार्य डॉ ममता चौधरी ने कहा कि स्काउट-गाइड कैंप विश्व स्तर पर भाईचारे, सहयोग और सेवा की भावना को सुदृढ़ करता है तथा युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में प्रेरित करता है। समारोह के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्काउट्स एवं गाइड्स को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में एच एल एम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के शिक्षा विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ कविता गुप्ता व डॉ सरोज गहलोत व
शिक्षा विभाग के अन्य शिक्षकगण श्रीमती ज्योति सिंह ,श्रीमती स्वाति गर्ग,व डॉ उपासना जोशी भी उपस्थित रहे।

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button