अपराध

मुठभेड़ में रेप के बाद मासूम की हत्या करने वाला माना पहुंचा यमलोक

  • कमिश्नरेट पुलिस ने दुष्कर्मी का किया अंत
  • कलयुगी मामा हुआ दुनिया से रुख्सत
  • पुलिस कमिश्नर की क्राइम ब्रांच टीम से मुठभेड़ में हुआ ढेर
  • टीलामोड थाना क्षेत्र में चार वर्षीय मासूम की रेप के बाद कि थी हत्या

एमजे चौधरी

गाजियाबाद। टीलामोड थाना क्षेत्र में विगत समय मे एक चार वर्षीय मासूम बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म और हत्या करने के आरोपी व 50 हजार के ईनामी जसीम उर्फ छोटू की क्राइम ब्रांच टीम से हुई मुठभेड़ में ढेर हुआ है। डीसीपी नगर/ट्रांस हिंडन धवल जायसवाल ने बताया कि 12अप्रेल2026 को पीड़ित पिता द्वारा टीलामोड थाने पर एक तहरीर दी कि 11अप्रेल2026 को दोपहर समय करीब 12.00 बजे उसके सगे साले जसीम उर्फ छोटू द्वारा उसकी चार वर्षीय बच्ची को टाफी देने के बहाने अपने कमरे पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया ओर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गयी। शव को छिपाने के लिये उसे थाना शालीमार गार्डन क्षेत्र मे पार्क के पास कार के नीचे छिपा दिया गया है। तहरीर के आधार पर टीलामोड थाने पर मुकदमा दर्ज किया गया। मुकदमे दर्ज के उपरांत जांच पड़ताल और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को चेक किया गया तो सामने आया कि दी गई शिकायत पत्र में जो आरोप लगाए गए हैं। वह सत्य है और वादी के साले द्वारा मासूम बच्ची को अपने साथ ले जाने की पुष्टि हुई। घटना की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए पुलिस कमिश्नर द्वारा क्राइम ब्रांच टीम को अपराधी की गिरफ्तारी के लिए निर्देशित किया गया तथा एडीसीपी क्राइम पीयूष सिंह एवं एसीपी क्राइम अमित सक्सेना को बदमाश की गिरफ्तारी के लिए निर्देश दिए गए एवं पुलिस कमिश्नर द्वारा वाछिंत अपराधी जसीम उर्फ छोटू की गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया गया था। डीसीपी धवल जायसवाल ने आगे बताया कि 19अप्रेल2026 क्राइम ब्रांच को मुखबिर खास से सूचना मिली कि अपराधी जसीम उर्फ छोटू थाना टीला क्षेत्र में अपने अन्य साथियो के साथ मोटरसाईकिल पर देखा गया है। मुखबिर को हिदायत देकर अपराधी पर नजर रखने के लिए रवाना किया गया तथा सूचना पर क्राइम ब्रांच प्रभारी अनिल कुमार राजपूत और टीम के थाना टीला मोड क्षेत्र मे अपराधी की धरपकड व घेराबंदी के लिए मुखबिर द्वारा बताई सूचना पर तैनात कर दिया। इसी बीच सूचना पर कि अभियुक्त जसीम अपने अन्य साथियो के साथ आ रहा है। सूचना पर क्राइम ब्रांच के द्वारा बन्थला नहर कट पर घेराबंदी व चैकिंग की जा रही थी। तभी एक संदिग्ध बाईक नहर पटरी चिरौडी/रटोल गांव की तरह से आती दिखाई दी। जिसे टार्च की रोशनी डालकर रुकने का ईशारा किया गया। बाइक सवार बदमाशो द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से सीधा फायर किये गये व बाइक की गति तेज होने से फिसलकर गिरने के बाद भी बदमाशो द्वारा आड लेकर पुलिस पर अपने हाथ मे लिये तमंचो से बारी बारी से अंधाधुंध फायरिंग शुरु कर दी । पुलिस द्वारा भी जवाबी कार्यवाही की गयी, पुलिस द्वारा की गयी जवाबी कार्यवाही में एक बदमाश घायल हो गया । जिसकी पहचान जसीम उर्फ छोटू पुत्र इकलाख निवासी सिसौली थाना भौराकलां जनपद मुजफ्फरनगर हाल पता किराये का मकान सलीम पुत्र मौ० समद, लम्बरदारों का मौहल्ला सुनारो वाली गली पसौड़ा के रुप में हुई । जिसको उपचार के लिए तत्काल अस्पताल भेजा गया । इलाज के दौरान घायल बदमाश जसीम की मृत्यु हो गयी। बदमाशो द्वारा की गयी फायरिंग मे दो पुलिसकर्मी अमित और इकबाल घायल व  मोहित शर्मा की बुलेट प्रूफ जैकेट मे गोली लगी है। अन्य दो अज्ञात बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। जिनको पकडने के लिए पुलिस द्वारा तलास की जा रही है। मृतक इनामी बदमाश के कब्ज़े से तीन देशी तमंचे, छह जिंदा कारतूस , दस खोखा, एक बाइक बरामद की गई है।

Admin

दैनिक समाचार पत्र मनस्वी वाणी‘जो राजधानी दिल्ली, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश—इन तीन राज्यों से एक साथ प्रकाशित होता है’ पिछले दस वर्षों से पाठकों की पसंद और विश्वास के साथ निरंतर प्रकाशित हो रहा है। इस समाचार पत्र ने अपने निष्पक्ष समाचार, सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देकर पाठकों के बीच एक विशेष पहचान बनाई है I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button